Thar पोस्ट। बीकानेर में नगर विकास न्यास में एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर हुई कार्यवाही में कनिष्ठ लेखाकार एवं कैशियर, नगर विकास न्यास (यू.आई.टी.), बीकानेर को परिवादी से 70 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नगर विकास न्यास के अन्तर्गत कराये गये विकास कार्यों के लगभग 18 लाख 75 हजार रुपये के बकाया बिलों को पास करने की एवज में उपर्युक्त आरोपी कर्मचारीगण द्वारा 70 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।