ताजा खबरे
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज पहुंचेंगे बीकानेरश्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामालबिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
IMG 20220209 WA0151 प्रशिक्षण उपरांत आय वृद्धि के लिए काम करें : जोशी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के तत्वावधान में तीस दिवसीय क्रोशिया प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सुजानदेसर में आयोजित किया गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी थें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के सचिव विजय खत्री ने की।
प्रशिक्षण प्रभारी कान्ता गहलोत ने बताया कि तीस दिवसीय क्रोशिया प्रशिक्षण में बीस महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, उन्होंने बताया कि संस्था के तत्वावधान में निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ही संदर्भ सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवायी गयी ।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि इस प्रकार के लघु अवधि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को आय वृद्धि के लिए काम करना चाहिए, जोशी ने कहा कि रोजगार के लिए महिला-पुरुष दोनों को समान रूप से काम करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीखे हुए हुनर का बेहतर जिंदगी के लिए उपयोग करना चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजय खत्री ने कहा कि तीस दिवसीय क्रोशिया प्रशिक्षण में हैण्डिक्राफ्ट के साथ ही फस्टएड की भी जानकारी उपलब्ध करवायी गयी, खत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कच्चे माल से बनाये गये परिधानों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी ।
समापन समारोह में अतिथियों ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये ।


Share This News