Thar पोस्ट। देश की प्रमुख राज्य आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में दो पैसेंजर ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं। 08532 विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन आगे जा रही थी तभी पीछे से 08504 विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर ने टक्कर मार दी। इसमें पहली ट्रेन के 3 और दूसरी ट्रेन के 2 डब्बे पटरी से उतर गए।ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO ने बताया, ‘हादसा मानवीय भूल के चलते हुआ। पीछे से आ रही विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल को ओवरशूट किया। जिससे टक्कर हो गई।’ बीते 5 महीने में ये चौथा रेल हादसा है।