





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीती रात यहां एक बारात में 50 से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे। सभी राजस्थानी संस्कृति में रंगे नज़र आये। यहीं नही ये विदेशी पर्यटक राजस्थानी साफे में रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर बैठकर दूल्हे के साथ पहुंचे। सभी पर्यटकों का राजस्थानी संस्कृति में वेलकम भी हुआ। लक्ष्मी हेरिटेज में पहुंची बारात में सभी का स्वागत हुआ। बारात में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे। दरअसल, बीकानेर के पूर्व विधायक डॉ गोपाल जोशी की प्रपौत्री व बीजेपी नेता गोकुल जोशी की पौत्री (सुपुत्री हरिमोहन) की शादी डूंगर कॉलेज प्राचार्य राजेन्द्र पुरोहित के पुत्र अखिल के साथ हुई। इस शादी में ये विदेशी मेहमान पहुंचे।


