Thar पोस्ट, न्यूज। वार्ड 55 के पार्षद ने वीरू गिरी दिखाते हुए टंकी पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज करवाया। पार्षद का आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों व राज्य सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से नहरबंदी के बाद सुधरे हालात में भी पानी सप्लाई नहीं कर रही है। जिसके कारण उन्हें टंकी पर चढऩा पड़ा। बताया जा रहा है कि पार्षद के पानी की टंकी पर चढऩे की सुचना पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह मुक्ताप्रसाद कॉलोनी सेक्टर नंबर 2 स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे और पार्षद से समझाइश कर उन्हें पानी की टंकी से नीचे उतरवाया और वार्ता की। वार्ता में जलदाय विभाग के अधिकारियो और पार्षद जावेद में तीन घंटे अतरिक्त सप्लाई देने पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।
पानी के लिये लगाया जाम
नहरबंदी खत्म होने के बाद भी शहर में पेयजल किल्लत के कारण लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। जिसके चलते लोग सड़कों पर उतर आएं हैं। सर्वोदय बस्ती में शुक्रवार को महिलाओं ने रास्ता जाम अपना रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का रोष है कि नहरबंदी खत्म हुए दो तीन दिन हो गये है। प्रशासन रोजाना पानी आने की बात कह रहा है। लेकिन उसके बाद भी सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में रोजाना पानी नहीं आ रहा है। हालात यह है कि एक दिन छोड़कर एक दिन आ रहा पानी भी पर्याप्त रूप से नहीं आ रहा है। जिससे टेल एरिया में पानी ही नहीं पहुंच रहा। ज्यादातर लोग मोटरों से पानी सीधे पाइप लाइन से खींच रहे हैं। जब इसकी शिकायत करने जाते है तो कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में पीने के लिये उपलब्ध नहीं हो रहा है। यहीं नहीं लोगों में नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पेयजल सप्लाई शुरू होने के समय अक्सर बिजली गुल हो जाती है। इससे जलदाय विभाग की टंकी पर मोटर नहीं चलती और लोगों को पानी नहीं मिलता। मामला गर्माता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा ओर समझाइश कर रास्ता खुलवाया। **

Thar पोस्ट। बीकानेर। स्नातक और स्नातकोत्तर एक ही विषय में होने पर ही व.अ. से व्याख्याता पद की पदौन्नति की मांग के संबध में बीकानेर में आज राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ ( कला वर्ग )के शिष्टमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में मा.शिक्षा निदेशक श्री गौरव गोयल केनिदेशालय स्थित उनके कक्ष में ज्ञापन सौंपकर संशोधित शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत ही पदौन्नति करने की मांग की ।
जोशी ने निदेशक को बताया कि राज्य की विद्यालयो में कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत लगभग 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने की दृष्टी को ध्यान में रखते हुए ही राज्य सरकार ने यह नियम बनाया है जिस नियमसे राज्य के विद्यार्थी, अभिभावक और अध्यापकों में खुशी की लहर जगी है । लेकिन इसके उल्ट गुणवत्ता के स्थान पर केवल पदौन्नति की चाह रखने वाले अध्यापक राज्य सरकार पर दवाब डाल कर इस नियम को बदलवना चाहते है जबकि पदौन्नति की चाहत वाले अध्यापक अपने संबधित विषय में स्नातकोत्तर करके भी यह पदौन्नति पा सकते है ।
निदेशक महोदय ने शिष्टमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर ज्ञापन का अध्ययन कर विश्वास दिलाया कि विभाग राज्यसरकार के निर्देशन के अनुसार ही पदौन्नति की कार्यवाही सम्पन्न करने मे लगा है ।
शिष्टमंडल में श्याम ओझा,के.के.व्यास,सुमन ओझा, श्यामा व्यास,खुर्शीद अहमद,महावीर सिंह, कुलजीत सिंह,सुरजाराम, सज्जन कुमार, राजकुमार जोशी,रामचन्द्र आचार्य, पुखराज सोढी, ओमप्रकाश गंगानगर सहित संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे ।

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन बच्चो की विशेष चिकित्सा एवं उपहार भेंट किए
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विश्व क्लबफुट दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में सीटीईवी क्लीनिक के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में क्योर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन बच्चो की विशेष चिकित्सा संवाद के साथ उपहार भेंट किए गए ।

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी.एल. खजोटिया ने बताया कि बीकानेर में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर का सीटीईवी क्लीनिक टेढ़े मेढे पांवों के इलाज में राज्य का दूसरा सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र है जहां अब तक 777 बच्चो के जन्मजात टेढ़े मेढे पांवों का निशुल्क सफल इलाज किया जा चुका है । क्योर इंटरनेशनल द्वारा इन बच्चो के इलाज में आवश्यक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाते है । क्योर की कोर्डिनेटर प्रिया कुमारी ने बताया कि प्रति मंगलवार ट्रॉमा सेंटर क्लीनिक में 25 से 30 बच्चे इलाज के लिए आते है जहां 99 प्रतिशत बच्चे ठीक होकर सामान्य जीवन जीने लगते है । कार्यक्रम में गत 10 वर्षों की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई ।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल अशोक सिंह ने ट्रॉमा सेंटर में छोटे बच्चो के जन्मजात टेढ़े मेढे पांवों के इलाज के साथ उपहार भेंट करने की परंपरा को अद्वितीय बताया । कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एल. के. कपिल ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में क्योर इंटरनेशनल की कोर्डिनेटर प्रिया कुमारी का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में डॉ.प्रताप सिंह, रमेश यादव, आनंद दईया सहित ट्रॉमा परिवार के शामिल थे ।
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी हत्यारों पर कठोर कार्रवाई और शिक्षकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग।
Thar पोस्ट। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय संघ (राष्ट्रीय ) ने कश्मीर में शिक्षिका रजनी बाला के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई करने तथा शिक्षकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल तथा केन्द्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन ने कश्मीर में अपने शिक्षकीय कर्तव्य पर जा रही शिक्षिका रजनी बाला की निर्मम और कायराना हत्या पर आक्रोश जताते हुए दु:ख व्यक्त किया है। संघटन के महामन्त्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ने बताया कि अलगाववादी तत्वों ने जिस निर्ममता से हत्या की है उससे राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े राज्य भर के शिक्षक अत्यंत स्तब्ध और आक्रोशित हैं।
पिछले कुछ समय से आतंकियों द्वारा कश्मीर घाटी में जिस तरह से लक्षित हत्याएं कर भय और अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास हुआ है, उससे पूरा देश चिंतित है। विद्यालय में अपने कर्तव्य निभाने हेतु जाती हुई शिक्षिका की हुई लक्षित हत्या से शिक्षक समुदाय के मन में कभी नहीं भरने वाले गहरे घाव देकर उन्हें आंदोलित कर दिया है। अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि शिक्षक अपने विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को बिना भेदभाव के मनुष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करता है। वह अपने शिक्षकीय कर्तव्यों को बिना भय के समुचित रूप से निभा सके इसके लिए उन्हें एक सुरक्षित और निर्भय वातावरण देने की जिम्मेदारी शासन की बनती है। रुक्टा राष्ट्रीय पुरजोर मांग करता है कि कश्मीर घाटी में शिक्षकों को अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा दिवंगत शिक्षिका के हत्यारों और उन हत्यारों को प्रश्रय देने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
संगठन यह भी मांग करता है कि दिवंगत शिक्षिका के परिवार को समुचित सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए तथा उनके बच्चों के गुणवत्तापूर्ण उच्च अध्ययन तक की समुचित व्यवस्था निशुल्क की जाए ।