Thar पोस्ट, काठमांडू/ बीकानेर न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काठमांडू स्थित स्वयंभू नाथ परिसर में सीइए हाई स्कूल नया बाज़ार काठमांडू के तत्वावधान में पर्यावरण को बचाये रखने में स्वच्छता अभियान का महत्व विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी थें । इस गरिमामयी कार्यक्रम में सैकड़ों विधार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।
उपस्थित महानुभावों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जाना चाहिए, जंगल बचाने की जरूरत है। जोशी ने कहा कि नेपाल में भूमिगत जल नीचे जा रहा है जिसके लिए वातावरण बनाने की जरूरत है ।
इस अवसर पर सीइए द्वारा तैयार किए गए डस्टबिन स्वयंभू नाथ परिसर के लिए जोशी के हाथों से वितरित किए गए
इस अवसर पर जोशी ने सभी उपस्थित को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम प्रभारी क्रिस्टल पाण्डे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में नेपाल के मेरा सन्तोष पाण्डेय ,मोति गैह्रे,मधु आचार्य ,निशान राई,उमंग छेत्री एवं सुजाता थापा।भारत के विजय जोशी, समाजशास्त्री आशा जोशी ,मोहनलाल जोशी सहित अनेक लोगों ने शिरकत की ।

ओ. पी. भड़ाना ने कहा की मोदी सरकार ने ओबीसी को आयोग का दर्जा दिया साथ ही ओबीसी के बच्चों को मेडिकल प्रवेश में आरक्षण भी दिया।गरीब कल्याण में समर्पित सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा यही हमारी सरकार का मूल मंत्र था |
कोविड़ के दौरान ओबीसी मोर्चा बीकानेर देहात द्वारा सेवा ही संगठन कार्य की तारीफ करते हुए भड़ाना बीकानेर के कार्यकर्ताओ का साधुवाद ज्ञापित किया।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा की ओबीसी वर्ग का बहुत ख्याल रखा , राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते अमित शाहा जी ने ओबीसी प्रकोष्ठ को मोर्चा बनाकर वर्ग को संघठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी की हर जाति को सरकार में प्रतिनिधित्व दिया है।
देहात जिला अध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत , शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह , पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल , जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ,युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवकिशन मारू ,मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने भी अपने विचार रखे
कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री मदन दास स्वामी ने किया।
कार्यक्रम में मोर्चा उपाध्यक्ष श्री रामकरण नाथ सिद्ध , फकीरचंद सोंखल , नेमगीरी गोस्वामी , जगदीश छींपा , वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा , जिला महामंत्री कुम्माराम सिद्ध , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री हरी सुथार , मंडल अध्यक्ष गणेशनाथ योगी ,ओम वर्मा , श्रीराम गोदारा , हनुमानगिरी , जगदीश माकड, ओम, सोनी लूणकरणसर , ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामस्वरूप धायल ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष , कुसुम शर्मा , संभाग आईटी प्रभारी कोजूराम सारस्वत ,दिनेश सारस्वत ,अशोक मारू, महेंद्र कुमावत , मूलाराम मारू , जितेंद्र सैनी , सुभाष कमलिया , चंद्र प्रकाश मेघवाल , मोहन कस्वऻ ,पार्षद जगदीश गुर्जर , पंचायत प्रकोष्ठ हेमनाथ जाखड़ , जिला मंत्री अरविंद चारण ,ललित चारण ,आईटी सेल संयोजक पवन स्वामी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता सम्मलित रहे |

Thar पोस्ट। विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण आज राजस्थान यूथ क्लब के द्वारा मुरलीधर व्यास कॉलोनी के महादेव मंदिर में किया पौधारोपण राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम 1100 से पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिसकी शुरुआत आज हमने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पौधारोपण कर की राजस्थानी यूथ क्लब के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि हम हर गली मोहल्ले में एक मिशन बनाकर पौधारोपण करेंगे इस कार्यक्रम में हीरालाल किराडू माधव जोशी योगेश व्यास विपिन पुरोहित गोरधन लाल मीणा हरि रतन बिस्सा चंद्रकांत ब्यास केशव प्रसाद मिश्रा शिव चुरा राजेश आचार्य अजय हर्ष राहुल व्यास आदि ने श्रमदान कर पौधारोपण किया।

भीनासर उदयरामसर गोचर तथा मुरली मनोहर धोरे पर पौधे लगाए।

वंदे मातरम टीम द्वारा आज मुरली मनोहर धोरा तथा गोचर में मुरली मनोहर दौरे के संत समाज तथा वंदे मातरम टीम परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से नींबू प्रजाति नीम पिंपल आदि का पौधारोपण किया।मुरली मनोहर दौरे के संत महात्माओं के साथ वंदे मातरम टीम के विजय कोचर भालचंद्र जोशी तथा रामचंद्र सुथार के साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने पौधारोपण से पहले खड़े खोदे पौधारोपण के बाद उन्हें पानी सिंचाई करके बीकानेर की धरती को हरा-भरा कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुरली मनोहर दौरे पर मौजूद सैकड़ों बच्चों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया संदेश

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज 5 जून को पार्टी जिला कार्यालय में पौधारोपण कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला मंत्री कौशल शर्मा, मुकेश ओझा, अभय पारीक, श्यामसुंदर चौधरी, दिलीप सिंह आडसर, कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कल्याण प्रज्ञा मंडल पवनपुरी एवं गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर द्वारा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि करणीनगर पवनपुरी स्थित शिव-शक्ति हनुमान मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन जगजीत सिंह एवं पवन कुमार औझा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, कोरोना रोग निवारणार्थ तथा पर्यावरण संवर्धन के निमित्त विशेष आहुतियां परिजनों द्वारा दी गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए यज्ञाचार्य जगजीत सिंह ने कहा कि नियमित यज्ञ करने से पर्यावरण में सुधार होता है। गौघृत के साथ विशेष औषधियों के हवन से वातावरण में उपस्थित प्रदुषण कम हो जाता है। तरु मित्र भाव से ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। पंचकुंडीय हवन की पूर्णाहुति के उपरांत पौधारोपण एवं औषधीय पौध का वितरण किया गया। हवन-पूजन में कल्याणी प्रज्ञा मंडल की ललिता शर्मा, प्रमिला गंगल, राधा सिंह, सरला चौधरी, शोभा सारस्वत, सीमा सिंह, इंजीनियर अमर सिंह वर्मा, जवाहरलाल गंगल, सुल्तानाराम सिद्ध, विश्वप्रसाद पारीक तथा देवेन्द्र सारस्वत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पंचकुंडीय यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई।

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन “दिया” टीम द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में नेशनल योगा प्रोटोकोल के अनुसार योगाभ्यास करवाया गया। योगाचार्य दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत द्वारा ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटना चालन, योगासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशांकासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायम तथा शाम्भरी मुद्राध्यान सहित शांतिपाठ का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तरुण कुमार राठी, हिमांशु सारस्वत, गोविंद राम केवटिया, अजय जनागल, योगिता स्वामी, दिव्या स्वामी, दीपा स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, अन्नु कुमावत, सुधा तिवारी, ऐश्वर्या पुरोहित, तान्या अग्रवाल सहित दिया टीम द्वारा योगाभ्यास किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के पोस्टर का विमोचन
अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि पवनपुरी के सेक्टर 4 में अर्पण सेवा समिति द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पोस्टर डॉ. पवन दाधीच द्वारा विमोचित किया गया।
अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य व कर्तव्य है ताकि विश्वभर में पर्यावरण संबंधी हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
समिति के संरक्षक डॉ. कप्तान चारण ने पर्यावरण के संरक्षण संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी दी।
समिति के सचिव स्वप्निल तिवाड़ी ने कहा की पेड़-पौधे लगाना ही नहीं बल्कि लगाकर उनका समय समय पर देखभाल करना ही वास्तविक संरक्षण होगा। तमाम उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। डॉ. पवन दाधीच एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Thar पोस्ट। बीमा कंपनी द न्यू इंडिया एश्योरेन्स के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक माननीय श्री ललित किशोर महावर दिनांक 6 व 7-जून-2022 को कंपनी के बीकानेर मण्डल कार्यालय के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे मे वह बीकानेर मण्डल कार्यालय के कार्मिकों, अभिकर्ताओं, ग्राहकों, सर्वेयर और वकील इत्यादि से मिल कर बीमा विस्तार, लेखन और दावा निस्तारण मे आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं पर विचार विमर्श और चर्चा करेंगे साथ ही इन समस्याओं के त्वरित निवारण और निदान के लिए रणनीति निर्धारित करेंगे। बीकानेर मण्डल कार्यालय के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री एस.एस. अग्रवाल भी उनके इस दौरे मे उनका सहयोग और साथ देंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अवर फ़ॉर नेशन संस्था की और से विशाल श्रमदान कार्यक्रम ।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अवर फ़ॉर नेशन संस्था द्वारा रेलवे हॉस्पिटल,लालगढ़ परिसर के अंतर्गत आने वाले पार्क की श्रमशक्ति के माध्यम से CA सुधीश शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान किया गया । श्रमदान के तहत पार्क में जमा कचरे,झाड़ियों की सफाई करके पार्क को पूर्णतया स्वच्छ किया गया । त्तपश्चात परिसर के अंदर के हिस्से में बने पार्क में संस्था के सदस्यों और रेलवे हॉस्पिटल के अधिकारियों/कर्मचारियों के सयुक्त तत्वावधान में पौधे लगाए गये तथा इन पौधों को पेड़ बनने तक इनके देखभाल करने का मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने संकल्प लिया और भारत माता की जय जयकार के गगन भेदी नारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । संस्था द्वारा किये गये कार्यक्रम के पूर्व तथा बाद कि स्थिति वीडियो में देखे । इस कार्यक्रम में बीकानेर की तमाम वो हस्तियां पुरुष/महिलाएं सम्मलित थी जो अलग अलग क्षेत्रो में महारत हासिल है जिनमे प्रमुख रूप से चिकित्सक,इंजीनियर,चार्टेड अकाउंटेंट आदि ।