Thar post बीकानेर। 28 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 8 मार्च से पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित होगा। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के तत्वाधान में होने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि टूर्नामेंट में पूरे राज्य से आने वाली प्रविष्टियों में चयनित टीमों को स्वीकृति दी जाएगी। लगभग 12 टीमों को एंट्री दी जाएगी। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूप से तैयारियां की जा रही है। टीमों की एंट्री पांच मार्च तक ली जाएगी। उसके बाद ही टाई निकाली जाएगी।
दीपिका को पीएचडी की उपाधि
Thar post बीकानेर। कम्प्यूटर साईंस और आईटी में दीपिका सक्सेना को आई आई एस विवि ने डायरेक्टर की उपाधि प्रदान की है। सक्सेना ने बीकानेर से बी टेक व तकनीकी विवि कोटा से अधिस्नातक उपाधि करने के बाद सिक्यूरिटी एनालीसिस ऑफ लाइनेक्स कन्टेनटर्स ओवर क्लाऊड कम्प्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। इसके उपरांत आईआईएस यूनिवर्सिटी ने उन्हें पीएचडी की उपाधि से नवाजा। दीपिका आईजीएनपी के रिटायर्ड इंजी मनोज सक्सेना की पुत्री है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विफा महिला प्रकोष्ठ करेगा विप्र महिलाओं का सम्मान
Thar पोस्ट बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विप्र समाज की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक, खेल, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के सान्निध्य में नारीशक्ति सम्मान समारोह आयोजन समिति बनाई गई है। जिसका संयोजक आशा पारीक तथा शोभा सारस्वत, सुनिता पारीक, अनुराधा आचार्य, सीमा पारीक तथा मधु शर्मा को सदस्य बनाया गया है वहीं नीतु आचार्य को आयोजन समिति की प्रवक्ता बनाया गया है।
यह सभी निर्णय प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये। बैठक का संचालन आशा पारीक द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कहा कि वैश्विक महामारी से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों से मातृशक्ति के माध्यम से सामाजिक क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों का बचाया जा सके। आशा पारीक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा धरणीधर रंगमंच बीकानेर में सायंकाल 04 बजे से आयोजन करने जा रहा है।

Thar पोस्ट, बीकानेर।
कुल सेम्पल-639
पॉजिटिव- 08
रीकवर-. 15
कुल एक्टिव केस- 79
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 03
होम क्वारेन्टइन- 76
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
0 माइक्रो कंटेनमेंट