Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बिजली उपकरणों के रखरखाव, एल टी कंडक्टर व ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट के लिए 5 अगस्त को शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह साढ़े छ : बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली कटौती रहेगी । जिसमें वल्लभ गार्डन ब्लॉक आई , जे , के , सुभाष रोड , झूले वाली गली , माजीसा मंदिर के पास , भादू मार्केट , एफसीआई गोदाम के पीछे , ओमजी चक्की के पास , गणगौर स्कूल के पास , बंगलानगर क्षेत्र शामिल हैं ।

भाजपा कल से मंडल मे वितरित करेगी तिरंगा*

Thar पोस्ट , न्यूज। पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत महोत्सव , यानी स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत, आजादी का अमृत महोत्सव यानी नए विचारों का अमृत नए संकल्पों का अमृत अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत इसी उत्सव के लिए भारतीय जनता पार्टी के घर घर तिरंगा अभियान प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती दीया कुमारी के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यालय बीकानेर मे शहर अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान की आगामी योजनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।*

*बैठक में शहर भाजपा अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक देश के कोने कोने में मनाया जाएगा तथा देश भर में 20 करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का तथा बूथ स्तर पर कम से कम 100 घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है*

*घर-घर तिरंगा अभियान बीकानेर के संयोजक श्री भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक शहर में प्रचार प्रसार देशभक्ति की भावना के लिए वातावरण निर्मित करना है जिस में तिरंगा यात्रा निकालने का लक्ष्य रखा गया है बाजार,मेले एवं सार्वजनिक स्थानों पर आर्डिंग से लगाना का लक्ष्य रखा गया है।*

*घर-घर तिरंगा अभियान बीकानेर के सह संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया के वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की घर-घर तिरंगा अभियान से हमारे अंदर राष्ट्र की भावना उत्पन्न होगी और हमें 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं गांव में प्रभातफेरी निकालनी है। जिसमें रघुपति राघव राजा राम का भजन एवं वंदे मातरम के साथ प्रभातफेरी निकालना है।*

*घर घर तिरंगा अभियान के सह संयोजक राजकुमार पारीक ने बताया 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश में हर घर घर में तिरंगा लहराना है और उसे रात में भी लहराना है बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, घर-घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक सह संयोजक एवं सभी प्रभारी उपस्थित हुए।*

 

94 वर्षीय समाजसेवी भंवरी देवी भोजक का शतायु सम्मान

Thar पोस्ट। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आज वरिष्ठ समाजसेवी भजन गायक श्रीमती भंवरी देवी भोजक का उनके निवास स्थान पर जाकर शतायु सम्मान किया

वरिष्ठ समाजसेवी श्रीलाल सेवग ने इस अवसर पर कहा की बुजुर्गो का सम्मान हमे स्वय को गौरवान्वित करता है और आज 94 वर्षीय श्रीमती भंवरी देवी भोजक का सम्मान इस बात का परिचायक है की ये सामाजिक इतिहास की ऐसी प्रेरणास्पद व्यक्तित्व है जिनका सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा

सचिव आर.के.शर्मा ने कहा की आज के इस कठिन अवस्था में भी आपका भजन मंडली का मुखिया होना नित्य अपने पास आने वाले सभी पीड़ितो की यथा संभव पीड़ा दूर करना यह साबित करता है की व्यक्ति अपने तन से नही मन से बुजुर्ग होता है

पूर्व कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम सेवक ने कहा की श्रीमती भंवरी देवी भोजक आज भी अपने नुस्खों से महिलाओं को और बच्चो को इलाज देती हैपार्षद नितिन वत्सस ने भवरी देवी भोजक के व्यक्तित्व और कृतित्व से सबको अवगत करवायाइस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, सरदारमल भोजक, श्रीमती सीता देवी , सत्यनारायण, खुश भोजक, निशा, कौशल, नताशा मौजूद थी