Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर गुरुवार को पब्लिक रिलेसंश एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) की ओर से सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी दाऊलाल पुरोहित को स्व. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट तथा मोहम्मद सलीम को स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि सरकार अथवा संस्था की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। सरकारी तंत्र में यह विभाग, प्रशासन और आमजन के बीच की योजक कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग के दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान बेहतर पहल तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
विशिष्ट अतिथि कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि समय के साथ जनसंपर्क के तौर-तरीकों में बदलाव आया है। आज जनसंपर्क में आईटी का उपयोग होने लगा है। इससे सूचनाएं त्वरित गति से लक्षित वर्ग तक पहुंच जाती हैं।
जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा स्व. घनश्याम गोस्वामी एवं स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर ने कहा कि बीकानेर के जनसंपर्क कर्मियों ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आज के दौर में जनसंपर्क की प्रासंगिकता बढ़ी है, ऐसे में युवाओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक और प्रसार उपाध्यक्ष हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रसार द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है। पहली बार दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में यह सम्मान दिए गए हैं।
इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के वरिष्ठ सहायक फिरोज खान को भी विशेष सम्मान दिया गया।
इससे पहले दाऊलाल पुरोहित और मोहम्मद सलीम का साफा, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेटकर सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन संजय पुरोहित और आत्मा राम भाटी ने किया। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने आभार जताया।
इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी, हीरालाल हर्ष, दुर्गा शंकर आचार्य, राजेंद्र भार्गव, नारायण दास आचार्य, दिनेश चूरा, बृजेंद्र गोस्वामी, अशोक रंगा, फारूक चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Thar पोस्ट। राजस्थान मजदूर महासंघ की 24 अप्रैल को एक बैठक का आयोजन राजस्थान के प्रत्येक श्रम संगठनों ने मिलकर किया है। श्रम संगठनों द्वारा 27 मार्च को एक सामूहिक निर्णय लिया गया था जिसमें यह निर्णय हुआ कि मजदूरों की जो समस्याएं श्रम विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं में श्रमिकों को लाभ ठीक है नहीं मिल पा रहा है और समय-समय पर श्रम विभाग जयपुर द्वारा ऑटो रिजेक्ट आवेदन किए जा रहे हैं जिससे सभी श्रम संगठनों में रोष उत्पन्न हो रहा है तथा विभाग के अधिकारियों में श्रम संगठनों से उचित व्यवहार ना किए जाने के कारण राजस्थान के सभी संगठन एक जाजम पर आने के लिए तैयार है जिसकी आगामी रूपरेखा 24 अप्रैल 2022 को श्रमिक संगठन की बैठक रखी गई है यह बैठक कम्युनिटी सेंटर हसनपुरा जयपुर में रखी गई है जिससे मजदूर महासंघ सभी संगठनों से यह अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो गए ताकि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम संगठनों के विचार व्यक्त किए जा सके। राजस्थान मजदूर महासंघ से श्रम प्रतिनिधियों में शबनम बानो श्री नवीन आचार्य श्री पूर्ण सिंह मेहरा जितेंद्र कुमार पासी हरिकिशन जाट रूपा राम जी मेघवाल अशोक कुमार जी कच्छावा रेवंत राम मेघवाल विजय कुमार मुरली गहलोत कन्हैया लाल ज्योति चौहान आदित्य राजवंश रामकुमार जगदीश कुमार जी सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर आगे की रूपरेखा तथा आगामी बैठक के लिए अपने-अपने मत रखें और सफल आयोजन के लिए सभी को जिम्मेवारी सौंपी गई वह आगे की रूप रेखा तैयार की गई।

वन्दे गौ मातरम परिवार कार्यकारिणी का किया विस्तार
Thar पोस्ट, बीकानेर । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज वन्दे गौ मातरम परिवार के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सारस्वत ने अपनी बीकानेर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वन्दे गौ मातरम परिवार में महेन्द्र जोशी उपाध्यक्ष सोनू सिंह भाटी उपाध्यक्ष को नियुक्त किया ।