Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के समूचे परिसर में निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की बुधवार को शुरुआत हुई। अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत और सुविधा के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के पवन ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसकी अनुपालना में पीबीएम प्रशासन द्वारा बुधवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके बाद दिन भर यहां आने वाले लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क नहीं देना पड़ा। संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार की गई इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की । पूर्व में राज्य सरकार द्वारा मरीजों के हित में इलाज की संपूर्ण व्यवस्था को पूर्णतया निःशुल्क किया जा चुका है। अब यहां निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था से आमजन को और अधिक सहूलियत हुई।

सामाजिक एकता एवं संकल्प रैली गुरुवार को
आपदा प्रबंधन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
Thar पोस्ट। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सार्दुल क्लब मैदान में दोपहर 12.15 बजे से सामाजिक एकता एवं संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया तथा इन्हें अंतिम रूप दिया। उन्होंने मंच, बैठक, प्रवेश एवं निकासी, पेयजल, छाया, भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं को देखा और रैली में आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने बताया कि रैली में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, बज्जू, बीकानेर शहर, नापासर, दंतौर और लूणकरनसर सहित जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आमजन भागीदारी निभाएंगे। रैली के दौरान डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों और आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन बहाली, किसानों के लिए अलग से बजट जैसी जैसे नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

डूंगर महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती समारोह

राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 14 अप्रैल की पूर्व संध्या पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रभारी डॉ केसरमल ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्व के श्रेष्ठ तम बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक है हम सब लोगों को इनके द्वारा की गई विधि की स्थापना का अनुसरण करना चाहिए और समाज मैं व्याप्त कुरीतियों को दूर करना चाहिए। प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला और विकट परिस्थितियों में बाबासाहेब के द्वारा किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यनारायण जाटोलिया सहित डॉ एस के वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह डॉ संपत लाल डॉ निर्मल रांकावत स्वयं सेवक मोहन बारूपाल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ राजेंद्र सिंह ने सब का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

हवाई सेवाओं के विस्तार से ही मिलेगी औद्योगिक विकास को नई राह
Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से सिविल हवाई अड्डे बीकानेर के विकास एवं विस्तार हेतु 23.83 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटन करवाने एवं डायवर्जन पर आने वाले खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करवाने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा करने बाबत चर्चा की । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया गया कि सिविल हवाई अड्डे बीकानेर के विकास एवं विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा 23.83 हेक्टेयर भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाना है जो कि वर्तमान हवाई अड्डे से लगी हुई है । उपरोक्त भूमि ओरण श्रेणी (वन भूमि) की होने के कारण मुख्य सचिव राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 26.10.2021 को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर बीकानेर को वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर भूमि चिन्हित कर डायवर्जन संबन्धी प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग एवं उच्च स्तर पर शीघ्र प्रेषित करने को कहा गया था और इस संबन्ध में जिला कलक्टर बीकानेर की अध्यक्षता में दिनांक 02.02.2022 को हुई बैठक में डायवर्जन हेतु संबंधित एजेंसी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने संबन्ध में निर्देश प्रदान किये गए थे । इस संबन्ध में बीकानेर में प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का विस्तार एवं विकास कोटा की तर्ज पर किया जाना चाहिए ओर जिस तरह कोटा में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर भूमि का डायवर्जन पर होने वाला खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है ठीक इसी आधार पर बीकानेर हवाई अड्डे की भूमि के डायवर्जन पर होने वाले खर्च को राज्य सरकार द्वारा उठाया जाए ताकि बीकानेर का भी महानगरों से हवाई सेवा के माध्यम से जुड़ाव हो सके और भारतीय विमानन प्राधिकरण को उक्त भूमि निशुल्क व सभी तरह के शुल्क व कन्सल्टेंट खर्च के भार के बिना हस्तांतरित हो सके । बीकानेर से वर्तमान में केवल दिल्ली के लिए ही हवाई सेवा का संचालन हो रहा है जबकि बीकानेर के औद्योगिक व सर्वांगीण विकास हेतु मुंबई, कोलकत्ता, अहमदाबाद, सूरत आदि राज्यों से जुड़ाव होना भी आवश्यक है ।

Thar पोस्ट, न्यूज। ओलिंपिक खिलाडी श्याम सूंदर स्वामी के परिजन को 21000/- का चेक सौपा ।बीकानेर से पैरा ओलिंपिक में तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडी श्याम सूंदर स्वामी के पिता जी को बीकानेर ओलिंपिक संघ के अध्य्क्ष CA सुधीश शर्मा , महासचिव के के व्यास, मंगल चंद रंगा , मानक व्यास एवं कोच श्री अनिल जोशी ने 21000/- का चेक सौपा . ये रकम राजस्थान ओलिंपिक संघ ने भेजी है .
श्री श्यामसूंदर अपने प्रशिक्षण के सिलसिले में बीकानेर से बाहर है।