Thar पोस्ट, न्यूज। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि रासीसर (नोखा) स्थित शीतल मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर एवं मेन मार्केट शेखसर (लूणकरणसर) स्थित श्री शिव मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 29 अप्रैल से 6 मई (8 दिन) के लिए निलंबित किया गया है।मुटनेजा ने बताया कि चक 18 बीडी, खाजूवाला स्थित श्री बालाजी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 29 अप्रैल से 10 मई (12 दिन) के लिए निलम्बित किया गया है।
Thar पोस्ट। एक मई रविवार को नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय धरणीधर प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन एवं बीकानेर गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े मनोज कल्ला ने बताया कि एक मई को एक दिवसीय नगर स्थापना महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6:15 बजे विराट कवि सम्मेलन होगा जिसमें देश के ख्यातनाम कवि हरीश हिंदुस्तानी काव्य पाठ करेंगे,इसके अलावा कवियत्री कनक रतनू, कवि भवानी पाईवाल और गणेश कलवाणी भी अपनी काव्य रचना सुनाएंगे।कल्ला ने बताया कि एक दिवसीय स्थापना महोत्सव के दौरान बीकानेर गौरव सम्मान 2022 का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीकानेर का नाम देश-विदेश में पहुंचाने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा बीकानेर के अब तक के पूर्व और वर्तमान विधायक, सांसद का और मरणोपरांत सम्मान भी किया जाएगा। इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों का भी सम्मान इस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।एक दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन,जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर माथुर और अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने किया।

Thar पोस्ट। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि आज पक्षी संरक्षण अभियान में आज प्रातः 8:30 लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में पक्षियों के संरक्षण एवं पक्षियों को गर्मी से बचाने वं गर्मियों में उनके लिए जल व खाने की व्यवस्था , जिसमें पानी के परिंदे लगाकर पक्षियों को चूगा डाला गया, क्योंकि गर्मी के अंदर पक्षियों के लिए पानी एवं चुगे की व्यवस्था करना उनको अभयदान देने जैसा है। पक्षियों के लिए परिेंडे बांधना सेवा का काम है। ईश्वर ने उनको इंसान जैसे बोलने की क्षमता नहीं दी है इसलिए इनको दाना, पानी डालकर उनका जीवन बचाना चाहिए। पक्षियों को दाना डालना और उनके लिए पानी की व्यवस्था करने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। वैसे शास्त्रों में भी अन्नदान को महादान बताया गया है। इसी धेय के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला बीकानेर 27 अप्रैल 2022 प्रातः 8:30 बजे नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की इस शुभ अवसर पर जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सिद्धार्थ असवाल के साथ श्री विक्रम पुरोहित श्री बाबूलाल ,ई.इमरान, प्रिया राजवी चांद राठौड़ भगवती जी भारती जी श्रीमती माया सोनी , डॉ वंदना सचदेव, भानु आचार्य, धुर्व लिंबा श्रीकांत व्यास, विनोद व्यास,अभिषेक, पूजा व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित।
