Thar post, न्यूज बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर विधि प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट नरेंद्र सोनगरा ने प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से बीकानेर शहर में प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की है ।

विधि प्रकोष्ठ संयोजक एड. सोनगरा द्वारा घोषित मंडल संयोजकों की सूची में एड. हरीश भट्टड को गोपेश्वर मंडल, एड. आशीष नाथ को नयाशहर, एड. राकेश रंगा को पुराना शहर, एड. नवीन सारस्वत को जस्सूसर, एड. शिखा यादव को मुक्ताप्रसाद, एड. मूलसिंह चौहान को गंगाशहर, एड. गणेश पवार को रानी बाजार, एड. सरजीत सिंह राठौड़ को लालगढ़, एड.यशपाल तंवर को जूनागढ़ और एड. श्यामसुंदर सारस्वत को शिवबाड़ी मंडल का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है।

ऊर्जा मंत्री का बज्जू व  कोलायत का दौरा रद्द

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।  ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का सोमवार का बज्जू और मंगलवार का कोलायत मुख्यालय का दौरा रद्द हो गया है।
ऊर्जा मंत्री बीकानेर का दौरा रद्द कर रविवार को दिल्ली रवाना हो गए है। 

बीकानेर सेवा योजना की बैठक में रखे सुझाव

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना की पुनर्गठन के बाद प्रथम मीटिंग डागा चोक स्थित अंकुर विद्या आश्रम स्कूल में अनेक निर्णयों के साथ सम्मपन हुई । बैठक की अध्यक्षता बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने की । बैठक में सबसे पहले मिडिया प्रभारी पवन राठी ने प्रस्ताव रखा आपसी परिचय और एक दूसरे को पहचानने का । परिचय के बाद आगामी कार्यक्रमो के बारे में चर्चा की गई,बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बीकानेर के सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई एवं आने वाले समय मे बीकानेर के सार्वजनिक पार्कों में व्रक्षारोपन करने का निर्णय लिया । बैठक का संचालन करते हुवे संगठन महामंत्री योगेश बिस्सा ने कहा कि जल्दी ही आज की मीटिंग में लिये गये निर्णयों को अमलीजामा पहनाने हेतु आगामी दिनों के लिये कार्यक्रम बनाकर सभी को सूचित किया जाएगा । आज की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः त्रिलोक बिस्सा,श्रीमती राजू देवी व्यास,उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष पवार,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चांडक,Er वीरेंद्र राजपुरोहित,अशोक ओझा,छोटूलाल चुरा,के सी ओझा,हेमन्त सोनी ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर रामलाल पवार,वीरेंद्र सिंह चौहान,आशीष मिश्रा, रामकुमार सारस्वत, श्यामसुंदर साध,गोपीकिशन कुम्भार,सोमनाथ पुरोहित आदि उपस्थित थे । अंत मे योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने प्रथम बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों को बधाई देते आगामी कार्यक्रमों में सहयोग की काँमना की । पवन कुमार राठी सचिव,मीडिया प्रभारी बीकानेर सेवा योजना