Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बाबा रामदेवजी के मेले के अवसर पर कवि गीतकार बाबूलाल छंगाणी के राजस्थानी एलबम  “भादवो आयो रे बाबे रे मेले जावणों” का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में कवि बाबूलाल छंगाणी ने लोकार्पित रचना का सस्वर पाठ किया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय जोशी ने कहा कि बाबा रामदेवजी जन जन की आस्था के केंद्र है । उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद आयोजित बाबा के मेले का जन जन में व्यापक उत्साह और जोश है । कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेरणा प्रतिष्ठान के प्रेमनारायण व्यास ने कहा कि लोकार्पित रचना में बीकानेरी लोक जीवन की आस्था और उल्लास का जीवंत  चित्रण है । कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि कवि बाबूलाल छंगाणी की इस रचना में आम जनजीवन की भाषा और उल्लास है । लेखक अशफाक कादरी ने कहा कि बाबूलाल छंगाणी की रचनाओं में मानवीय प्रेम और सद्भाव का अहसास है । युवा गायक लोकेश चुरा ने लोकार्पित रचना को सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत किया । लोकार्पित रचना का संगीत गोपाल चौधरी ने सृजित किया । कार्यक्रम में शिवम उपाध्याय, सौरभ स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेता रहेंगे बीकानेर के दौरे पर

Thar पोस्ट। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार गुरुवार, 25 अगस्त को ब्राह्मण समाज भवन निर्माण के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीपी जोशी, चौमूं विधानसभा से विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रामलाल शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगें।जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि बुधवार सायंकाल तक श्री अरुण चतुर्वेदी बीकानेर सर्किट हाउस पहुँच जाएंगे जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा ।

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गोवंश को अब मच्छरदानी के अंदर रखा जाएगा। ताकि उनको मक्खी मच्छर से इस भयंकर वेदना के समय ज्यादा तकलीफ ना हो।वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने बताया वंदे मातरम टीम के कन्हैयालाल खत्री के सौजन्य से बीकानेर शहर के जहां कहीं भी गोवंश सेंटर है। हर सेंटर पर मछरदानी की व्यवस्था करेगा । आज वंदे मातरम टीम द्वारा मच्छरदानी श्री निर्मल जी बराडिया की प्रेरणा से आज मुरली मनोहर धोरा क़वारन्टीन सेंटर में मिमानी जी निर्मल नांगल शिव जी को फुल साइज मच्छरदानी के 6 सेट भेंट किए गए। कैलाश जी मनोज जी सेवग एडवोकेट शिव कुमार गहलोत गो सेवक राव साहब आदि गोसेवक कार्यकर्ता उपस्थित थे गोवंश को पानी और धूप से बचाव के लिए त्रिपाल भी भेंट किए गए हैं जिसकी व्यवस्था श्याम सुंदर सारड़ा के द्वारा की गई।

वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी का फलोदी में होगा सम्मान
Thar पोस्ट। आशुकवि श्री रतनलाल व्यास की स्मृति में हर वर्ष आशुकवि रतनलाल व्यास साहित्यिक व शैक्षणिक संस्थान, फलोदी द्वारा साहित्यक पुरस्कार दिए जाते है। इस वर्ष 11 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सृजन करने वाले कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी को पुरस्कृत किया जाएगा।संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल व्यास ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में राजस्थान के साहित्य में निरन्तर समर्पित सेवायें व सृजन करते आ रहे प्रतिष्ठित साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जोशी को संस्थान द्वारा साफा, माला, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रूपये सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष व्यास ने बताया कि साहित्यकार राजेन्द्र जोशी पिछले तीन दशक से निरंतर हिंदी और राजस्थानी भाषा में साहित्य सृजन कर रहे है। जोशी की राजस्थानी भाषा में अगाड़ी तथा जुम्मै री नमाज चर्चित कहानी संग्रह रहे है, हिंदी भाषा में प्लॉट नंबर:203 तथा मजदूरी की पोटली कहानी संग्रह के अतिरिक्त पांच कविता संग्रह प्रकाशित हुआ है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न साहित्यिक रचनाऍ तथा महत्वपूर्ण रचनाओं का अनुवाद किया है। उन्होंने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में संकल्प कोचिंग संस्थान के दिलीप व्यास तथा समाज सेवा व गौ सेवा क्षेत्र में रमेश थानवी, जेआरडी ग्रुप को सम्मानित किया जाएगा।