Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के राष्टीय अध्यक्ष लाल जी भाई देशाई के नेतृत्व में 6 अप्रेल से चल रही आजादी गौरव यात्रा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पद यात्रियों का अभिवादन किया व यात्रा मै सम्मिलित सेवादल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । वहीं सेवादल के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के संयोजन मै पदयात्रा के दौरान विभिन्न शहरो से एकत्रित कर लाया गया जल व मिट्टी राजघाट पर अर्पित कि गई और सोनिया गांधी ने सभी सेवादल के सदस्यों को सेवादल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। सेवादल के राष्टीय अध्यक्ष लाल जी भाई ने सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला व बीकानेर की सेवादल की टीम की यात्रा के सफल आयोजन में निभाई गयी महत्वपूर्ण भूमिका के लिये प्रशंसा कि व धन्यवाद ज्ञापित किया।

नशा जीवन का नाश है – डॉ. सिद्धार्थ असवाल
Thar पोस्ट विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाजपा के जिला संयोजक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा अखंड और विशाल भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मे देश के नाम संबोधन नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विशाल “”निशुल्क नशा मुक्ति शिविर “” का आयोजन मेहाई मेडिकल स्टोर, नथूसर गेट के अंदर, बीकानेर पर किया गया शिविर का विधिवत उद्घाटन बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह एवं महामंत्री अनिल शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, डेंटल / ओरल हाइजीन के चिकित्सक डॉ.पारूल यादव एवं डॉ एसएस स्वामी आयुर्वेद चिकित्सक ने भी अपनी सेवाएं दी
कैंप में छोटीकाशी कहे जाने वाले बीकानेर शहर में विभिन्न प्रकार के नशे जैसे बीड़ी सिगरेट तंबाकू ,गुटखा, खैनी, हुक्का शराब ,अफीम ,डोडा ,पोस्त, चिट्टा हीरोइन ,जॉइंट,एमडीएम ड्रग्स और अल्प्राजोलम spasmo-proxyvon इंटरनेट, पोर्न सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु सैकड़ों मरीजों ने निशुल्क परामर्श लिया। शिविर में भाजपा अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप द्वारा नशा छोड़ने वाले मरीजों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया एवं नशा मुक्ति का पोस्टर का विमोचन भी भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप एवं महामंत्री अनिल शुक्ला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नथु सर गेट पर सैकड़ों लोगो को नशा न करने एवं उनके दुष्परिणामों के बारे में बता कर उनकी काउंसलिंग की गई । शिविर में डॉ सिद्धार्थ असवाल के साथ डॉ.स्वामी डॉ पारूल यादव, ई.इमरान, नीतू आचार्य,भारती जी, भगवती जी , अनु सुथार, ईदू वर्मा, चांद राठौड़ ,प्रिया राजवी शीशराम खिलेरी , बाबूलाल जैन राजेंद्र जी गुप्ता , निशा पांडे, अपूर्वा, मधुरिमा जी, भानु प्रताप आचार्य ,ममता तंवर ,राहुल शर्मा एवं गिरिराज जी जोशी मेहाई मेडिकल स्टोर व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बीकानेर जिला शतरंज प्रशिक्षण शिविर Thar पोस्ट। बीकानेर शतरंज संघ द्वारा डी पी एस स्कूल में 2 जून से प्रारम्भ हो रहे प्री ओलम्पिक शतरंज कैम्प की तैयारीयांे को अन्तिम रूप दिया गया। बीकानेर शतरंज संघ द्वारा निशुल्क शतरंज शिविर की व्यवस्थाओं एंव प्रशिक्षण के समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण के लिए अबतक विभिन्न आयु वर्ग के 44 बच्चों के नाम प्राप्त हुए है तथा लगातार शिविर में बच्चों को प्रवेश दिलवाने के लिए आमजन द्वारा पुछताछ की जा रही है।
आज की बठैक में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का चयन किया गया जिसके अनुसार प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक शैलेष गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जंहा श्री उम्मेद सिंह, नवल गुप्ता, रामकुमार, योगेश स्वामी, शेरसिंह, हर्षवर्धन हर्ष, बुलाकी हर्ष जैसे अनुभवी प्रशिक्षक रहेगें। वहीं उषा ओझा जैसी अनुभवी महिला प्रशिक्षक भी अपना अनुभव बांटेगी तो दुसरी ओर कपिल पंवार, भानू आचार्य, योगेश पुरोहित जैसे युवा उर्जावान प्रशिक्षक भी रहेगें।
बीकानेर शतरंज संघ की ओर से श्री एस एल हर्ष ने बताया कि बाल शातिरों को प्रशिक्षण के अलावा समय समय पर बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा जिससे वे जिलास्तर , राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एंव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की योग्यता हासिल कर सकेगें।
बीकानेर शतरंज संघ के सचिव अनिल बोडा ने बताया कि बीकानेर में इस शिविर के लिए बच्चों एंव बडों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद जिला संघ स्कूली शतरंज के आयोजनों को प्राथमिकता से करवाने के लिए कार्य कर रहा है। जिसकी यह प्रथम सीढी है।
काठमांडू में श्रीमद्भागवत कथा
Thar पोस्ट। साम्प्रदायिक सद्भाव की मनोकामना के उद्देश्य से काठमांडू स्थित पशुपति नाथ महादेव के दरबार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रखा गया है । विद्वान कथा वाचक पंडित मुरली मनोहर व्यास के श्रीमुख से कथा वाचन होगा । बीकानेर से लगभग तीन सौ पचास यात्रियों के जत्थे का लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सम्प्रदायों के प्रतिनिधियों ने कथा वाचक पंडित मुरलीमनोहर का एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी एवं सैकड़ों यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । जोशी ने बताया कि काठमांडू के आनंद आश्रम में 31मई से 6 जून तक पंडित मुरलीमनोहर जी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे ।उन्होंने बताया कि भारत से बाहर नेपाल की पावन धरा पर यह पहली बार कथा वाचन होने जा रहा है ।नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में पूर्व पार्षद दीपक , युवा शहर काजी,सिख समुदाय, ईसाई समुदाय सहित सभी लोगों ने स्वागत किया ।