ताजा खबरे
नशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्तकोटगेट, सांखला फाटक स्वीकृत अंडर पास कार्य चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान के बैनर का विमोचन, आचार्य चौक में हुआ आगाजबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शिवश्री रतन अवार्ड” की घोषणा13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मानश्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन 17 मई सेदेश -दुनिया बंगाल, पंजाब900 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री गिरफ्तार, ACB की कार्रवाईबीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सव
IMG 20230527 154542 4 सड़क हादसे में तीन की मौत, देर रात हुई दुर्घटना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के पास बस व ई-रिक्शा की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई । दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बीती देर रात को अनूपगढ़ नेशनल हाइवे 911 पर गांव 23 ए मोड़ के पास हुआ। जहां एक ई-रिक्शा तथा एक निजी ट्रैवल्स कम्पनी की बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो मृतकों की ही पहचान हो गई है, जबकि तीसरे मृतक की पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिस मृतक की शिनाख्त नहीं हुई, उसके पास हेतराम नाम लिखा हुआ एक एटीएम मिला है। यह एटीएम मृतक का है या किसी अन्य सगे संबंधी का? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
बूटाराम ने बताया कि अपने ताया सुखराम बावरी (55) पुत्र नंद सिंह निवासी चक 8 के, पिता राजसिंह बावरी (35) पुत्र नंद सिंह निवासी चक 8-के के एवं बुआ धनकौर बावरी (50) पत्नी दौलतराम बावरी निवासी चक 16-एक्स, तहसील श्रीकरणपुर को अपने गांव 8 के जाने के लिए अनूपगढ़ से एक ई-रिक्शा किराए पर करके दिया था। कुछ ही देर में गांव 23 ए मोड पर सामने से आ रही एक निजी बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। बस कुछ दूरी तक ई-रिक्शा को घसीटती हुई ले गई। ई-रिक्शा में सवार ई रिक्शा चालक रमन गुप्ता (40) पुत्र सतीष गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 17 नया 23, राजसिंह बावरी (35) तथा एक अन्य तीन व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल हुए धनकौर बावरी (50) व सुखराम बावरी (55) को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रैफर कर दिया।


Share This News