
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के बीछवाल थाना इलाके में निर्माणाधीन वेयर हाउस में क्रेन से मशीन उठाते समय एक दीवार गई, जिसमें दबने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शोभासर के पास एक निर्णाणधीन वेयर हाउस में भारी-भरकम मशीन क्रेन से उठाई जा रही थी, इसी दौरान क्रेन की टक्कर से दीवार गिर गई। वहां काम कर रही एक महिला मजदूर सहित उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी और एक अन्य मजदूर की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।