Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों ठग रुपये को दो गुना करने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा इनसे और भी इस प्रकार की ठगी की वारदातें सामने आ सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूछताछ में श्रीगंगानगर व विजयनगर, अनूपगढ़, रामसिंहपुर, घडसान ,रावला ,रायसिंह नगर बीकानेर में रुपये दो गुना का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चक 10 सरकारी पुलिस थाना जैतसर श्रीगंगानगर निवासी सुनील कुमार मजबी सिक्ख पुत्र नक्षत्र सिंह, वार्ड 12 दुलमानी जाटान पीलीबंगा हनुमानगढ़ निवासी जसवन्त सिंह बाजीगर पुत्र गुरुदास सिंह तथा चक 04 केएसएम अनूपगढ़ श्रीगंगानगर निवासी चन्द्रभन उर्फ चन्द्र नायक पुत्र बनवारी लाल है।पुलिस के मुताबिक चक 02 सीएचसी निवासी याकूब खां पुत्र हाजी अब्दू खां के साथ छह माह पहले रुपये डबल करने का कहकर 208000 रूपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया था।