Thar post, न्यूज। बीकानेर जिले की जयनारायण थाना पुलिस ने सरेराह पिस्तौल लेकर घूम रहे तीन जनों को गिरफ्तार किया है। बीती रात को ये तीनों आरोपी पिस्तौल लेकर खुले आम घूम रहे थे। इस आशय की रिपोर्ट सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने थाने में दी है। गिरफ्तार तीन युवकों में एक हरियाणा का रहने वाला है। एसएसआई ओमप्रकाश के मुताबिक कल रात को तकरीबन सवा दस बजे उनको सूचना मिली कि जयनारायण व्यास कॉलोनी की सडक़ आम पर तीन जनों पिस्तौल लेकर घूम रहे है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनको धरदबोचा। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्तौल भी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में उदासर निवासी वीरेन्द्र शर्मा उर्फ लाडू, गांधी चौक उदासर निवासी वीरेन्द्र सिंह उर्फ छमिया, गौरीपुर भिवानी हरियाणा निवासी नवीन उर्फ बॉक्सर उर्फ सोनू है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।