Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । भीषण गर्मी को देखते हुए पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ बी एल खजोटीया की प्रेरणा और मार्गदर्शन से मरीजो की सेवार्थ खत्री मोदी समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल में 03 नग एयर कंडीशनर भेंट किए गए है।
ट्रॉमा सेंटर सी एम ओ डॉ एल के कपिल ने बताया कि इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक पी के सैनी तथा ट्रॉमा सेन्टर निदेशक डॉ बी एल खजोटीया ने समाज के इस योगदान को प्रेरणादायक बताया ।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्यौदान सिंह , श्रीमति निर्मला खत्री, भंवर मोदी, अशोक मोदी, शिव मोदी, शिव शंकर मोदी, धर्मेंद् मोदी, विष्णु मोदी, कुलदीप मोदी, डॉ गोपीनाथ मोदी, दिनेश मोदी ने अपने विचार रखे ।