Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में आज न केवल जनप्रतिनिधियों की बल्कि मतदाताओं की सांसें भी दिनभर टीवी व मोबाइल में अटकी रही। कभी कोई आगे तो कोई पीछे। मोबाइल पर इसकी टोह लेने वालों की संख्या अधिक थी। जिले की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल की। केवल एक सीट नोखा पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ा। बीकानेर पूर्व से बीजेपी की सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम से बीजेपी के जेठानंद व्यास, कोलायत से बीजेपी के अंशुमान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ से बीजेपी के ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला से बीजेपी के डॉ विश्वनाथ मेघवाल व लूणकरणसर से सुमित गोदारा ने बाजी मार ली है। नोखा से कांग्रेस की सुशीला डूडी ने विजय हासिल की है। सिद्धि ने कांग्रेस के यशपाल गहलोत, जेठानंद व्यास ने डॉ बीडी कल्ला, अंशुमान सिंह ने भंवर सिंह भाटी, विश्वनाथ मेघवाल ने गोविंद मेघवाल, ताराचंद ने गिरधारी महिया व मंगलाराम तथा सुमित गोदारा ने कांग्रेस के डॉ राजेन्द्र मुंड व निर्दलीय प्रभुदयाल सारस्वत को पराजित किया। वहीं नोखा में सुशीला डूडी ने बिहारी लाल विश्नोई को हराया।