Thar पोस्ट न्यूज। पिता ने दहेज हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। बीकानेर जिले के छतरगढ़ क्षेत्र के आरडी 660 की नहर में कार जा गिरी थी, कार और उसमे बैठी पत्नी नहर में डूब गए जबकि पति ने कूदकर खुद की जान बचा ली। जिसके चलते छतरगढ़ पुलिस ने नहर में जांच करी पर कार और महिला दोनो नही मिले।पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मामले में नया मोड़ आया है।
पिता ने अपने दाामाद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। झुझुनूं के चिड़ावा निवासी भगवानाराम ने सियासर पंचकोसा निवासी दामाद अनूप धानक व सुंदर धानक, शंकर, कांता पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रार्थी ने बताया कि, उसका दामाद और अन्य बेटी रेणु को दहेज को लेकर परेशान करते थे। जिसके चलते ही दामाद ने दो दिनों पहले प्लानिंग करके कार को नहर में कूदा दिया और खुद कार के नहर में गिरने से पहले ही कूद गया। बेटी रेणु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।