Thar पोस्ट न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा लगातार 37 वर्ष लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार के आगे शीतल जल, मिल्क रोज शरबत, ऑरेंज शरबत, गुलाब का शरबत और लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के आगे से टेंट लगाकर छांव की गई गर्मी से बचाव के लिए कुलर भी लगाए गए।

लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल इस बार 37 वर्ष हरि भक्तों की सेवा की लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि संस्था से जुड़े सभी भामाशाह और कार्यकर्ताओं का जताया

आभार संस्था में भामाशाहों द्वारा आगे बढ़ चढ़कर सहयोग करने और कार्यकर्ताओं की कठोर परिश्रम से 37 वे वर्ष में सेवा सफल हुई पंडित राजेंद्र जी किराडू राजेश चुरा, भाजपा नेता जेपी व्यास दुर्गा शंकर जी व्यास सुनील जी पुरोहित महावीर रांका, मोहन सुराणा मनीष सोनी राजकुमार किराडू सहित अनेक लोगों का आभार व्यक्त किया मेले में लाइट पानी और पुलिस प्रशासन की सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की वही कार्यकर्ताओं में युवा टीम के अध्यक्ष मनीष छंगाणी नारायण दास छंगाणी सहित यश छंगाणी भेरूरत्न( लालूड़ी छंगाणी) सहित पूरी युवा टीम का आभार जताया।

वहीं संस्था के पूर्व अध्यक्ष मन्नू अग्रवाल शंकर भोजक लखपत जी , बाबूलाल जी प्रमोद कुमार, किरण बणिया, किशन सेन अशोक गौड़ जितेंद्र गॉड भेरू रतन ओझा गिरिराज भादाणी जग्गू सेवग,मनीष ( जीतू छंगाणी) हनुमान तंवर, सहित पूरी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया, संस्था द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया नोट विशेष इस बार लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल ने नवाचार करते हुए महिला टीम का गठन किया महिला टीम में शांति देवी छंगाणी को अध्यक्ष बनाया गया और पूरी टीम ने सहयोग किया और लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक महिलाओं ने लोगों की शरबत पानी पिलाकर सेवा की।

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई

बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) ने बताया कि पदमपुराण के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है, जिसको करने से सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। इसी अवसर पर शर्बत एवं ठंडे जल की सेवा करने से देने से मन को परम शांति मिलती है ।


वित्त सचिव एवं समाजसेवी रवि शंकर रंगा और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी के अनुसार वे हर साल इसी तरह निर्जला एकादशी पर किसी न किसी प्रकार से मानव मात्र की सेवा कर “नर सेवा ही नारायण सेवा” को चरितार्थ कर आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं


संरक्षक एवं संपर्क सचिव किशन चावला और सह सचिव प्रेम नारायण तिवाड़ी के अनुसार निर्जला एकादशी पर आज सुबह से ही माखन भोज के पास, पूगल रोड पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई आमजन की सेवा में उपस्थित रही है और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य में अग्रणी रहेगी ।
मातृशक्ति के रूप में महिला संयोजिका ज्योति शर्मा, समाजसेवी चंचल सांखला, जसोदा भाटी ने भी अपनी इस भीषण गर्मी में भरपूर सेवाएं दी ।
बीकाणा इकाई के सदस्यों के रूप में डायरेक्टर अमरजीत जी, समाजसेवी रामदयाल भाटी, समाजसेवी हरीश कपूर, जगबीर शर्मा, धर्मेंद्र अरोड़ा, महेश वर्मा, हरीश भाटी, समाजसेवी राजकुमार भाटिया एवं दीपांशु भाटी ने चिलमिलती धूप में लगातार सेवाएं दी जिससे फलस्वरुप यह कार्यक्रम सफल हो सका ।
बाल उम्र में ही अपनी सेवाएं देने का जज्बा लेकर कोमलदीप, गौरीशंकर डूडी, राधिका डूडी और उत्तम डूडी उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी कम उम्र में ही अपने बड़ों को देखते हुए भीषण गर्मी में सेवाएं दी, जो की काफी सराहनीय और प्रेरणादाई है ।स्थानीय निवासियों ने भी जमकर हिस्सा लिया जिसमें लाल जी, सुरेंद्र, नंदकिशोर राव, लालचंद कुम्हार, विक्रम राव, प्रेम राव व विनोद राव आदि उपस्थित रहे ।