ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 2 लूणकरनसर के राजपुरा हुडान में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेरखाद्य मंत्री के प्रयासों से सरकार के वर्तमान कार्यकाल में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अब तक स्वीकृत हुए 19 जीएसएस। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर विधानसभा के राजपुरा हुडान में 33/11 केवी क्षमता का जीएसएस स्वीकृत किया गया है। सरकार के वर्तमान कार्यकाल में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 19 जीएसएस स्वीकृत करवाए जा चुके हैं। इनमें बम्बलू में 220 केवी क्षमता का जीएसएस भी शामिल है। जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

श्री गोदारा ने बताया कि इसके अलावा महाजन में 132 केवी का एक जीएसएस स्वीकृत करवाया है। वहीं 33/11 केवी के सत्रह जीएसएस स्वीकृत करवाए हैं। उन्होंने बताया कि नए स्वीकृत जीएसएस के कार्य पूर्ण होने पर लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित माॅनिटरिंग की जाएगा तथा सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों, इसके प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में 19वां जीएसएस स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि कई जीएसएस के कार्य प्रगति पर हैं। जिनके पूर्ण होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।


Share This News