ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260405 180631 जरूरतमंदों को राहत: रोटरी रॉयल्स बनाएगा ड्रीम्स टू रियलिटी की आय से मेडिकल इमरजेंसी बैंक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा सेवा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाल ही में आयोजित “ड्रीम्स टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम से प्राप्त आय को जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं विकसित करने में खर्च करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत 05 अप्रैल को रोटरी डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल डॉ निशा सिंह शेखावत के हाथों मेडिकल इमरजेंसी बैंक और आभा आईडी कार्ड निर्माण केंद्र की ऑनलाइन एप्लीकेशन सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि रोटरी रॉयल्स और रोटरी अपराइज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध वक्ता जया किशोरी ने प्रेरक संबोधन दिया था और स्पॉन्सर्स से प्राप्त आय को सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया गया है। क्लब सचिव विपिन लड्ढा के अनुसार मेडिकल इमरजेंसी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को फोल्डिंग बेड, व्हील चेयर, वॉकर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर सहित अन्य चिकित्सा उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस इमर्जेंसी बैंक मे गोमादेवी चेरीटेबल फाउंडेशन के विशेष सहयोग से विभिन्न उपयोगी सामान जोड़े गए है।

यह मेडिकल इमरजेंसी बैंक रोटे राजीव माथुर नियोलोजिक्स द्वारा बनायी गयी एप्प के माध्यम से संचालित होगी जिसमे उपलब्ध सामान की बुकिंग हो सकेगी। इस एप के माध्यम से कोई भी दान डाता भी अपनी ओर से सामान उपलब्ध करवा सकेगा।

वरिष्ठ सदस्य डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रदेश का पहला आभा आईडी केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे मरीजों का पूरा स्वास्थ्य डाटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी। क्लब उपाध्यक्ष डॉ विकास पारीक ने जानकारी दी कि इससे पूर्व भी “ड्रीम टू रियलिटी” के पहले चरण से प्राप्त आय से रोटरी स्वर्ग रथ सेवा शुरू की गई
थी, जिसका संचालन दोनों क्लब संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

चार्टर अध्यक्ष डॉ मनोज कुड़ी ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस माह के अवसर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसमें क्लब के युवा और अनुभवी सदस्य मिलकर तैयारियों में जुटे हैं।

पूर्वाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सेवा कार्यों के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने का भी माध्यम बनते हैं, वहीं वरिष्ठ सदस्य जगदीप सिंह ओबेरॉय ने बताया कि आगामी समय में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और उनकी टीम द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी प्रस्तावित है।

प्रेस कान्फ्रन्स को रोटे आनंद आचार्य के संयोजन मे रोटरी प्रांत 3053 की प्रांतपाल डॉ निशा शेखावत, वरिष्ठ रोटे राजेश बवेजा, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मनोज कुड़ी, क्लब सचिव विपिन लढ़ा, पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने संबोधित किया

कान्फ्रन्स मे रोटे अंकुश चमड़िया, राजेश खत्री, देवेंद्र सिंह, रमेश अग्रवाल, डॉ पुनीत खत्री, विनोद माली, हंसराज बिश्नोई, राजीव अग्रवाल, डॉ अशोक डांगी, शिशिर शर्मा, सुरेन्द्र जोशी, अनिल चमड़िया, श्रवण सैनी, ऋषि धामू, ऋषभ जैन, दिनेश गोयल, हरजीत सिंह, पीयूष शंगारी, निखिल सेठिया, हेमंत सिखानी, सचिन शर्मा, मनोज सोलंकी, नवीन चौहान, विनय बिस्सा, भुवनेश स्वामी और गोविंद भादू सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IMG 20260405 173231 1 जरूरतमंदों को राहत: रोटरी रॉयल्स बनाएगा ड्रीम्स टू रियलिटी की आय से मेडिकल इमरजेंसी बैंक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News