Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर के नोखा जसरासर के बेरसर में आज डूबने से दो की मौत हो गई। मां- बेटे की पानी के कूंड में डूबने से मौत हुई। जसरासर थाने के एसआई देवीलाल के अनुसार आज सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि कुंड में 3 वर्षीय बच्चा परमेश्वर गिर गया। जिसको बचाने के चक्कर में उसकी 35 वर्षीय मां भी कूद गयी। कुंड में डूबने से दोनो की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बच्चे है। जिनमें से एक को बचाने के चक्कर में खुद भी कुंड में डूब गयी।