





Thar पोस्ट न्यूज* .दिल्ली एम्स में केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा ने दिया सम्मान। बीकानेर के वरिष्ठ एवं दाल मिल व्यवसायी बलवंत डोगरा ने बताया कि पिछले 40 सालों से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में पूर्व निदेशक एवं फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तीरथ दास डोगरा को उनकी बेहतरीन सेवाओं तथा एक कुशल चिकित्सक के रूप में सेवाएं प्रदान करने पर एम्स अस्पताल दिल्ली के 50वें दीक्षांत समारोह में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री जयप्रकाश नड्डा के हाथों से सम्मान मिला है जो कि पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय है





| बलवंत डोगरा ने बताया कि डॉ. तीरथ दास डोगरा शुरू से ही सेवा भावी तथा जन्मभूमि से जुड़ाव वाले व्यक्तित्व के धनी है उनके शहर बीकानेर से एम्स दिल्ली में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को एक पारिवारिक सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते थे
एक्सपोजर विजिट हेतु 150 बालक बालिकाओं का दल चित्तौड़गढ़ हुआ रवाना भामाशाह श्यामसुंदर सोनी ने दिखाई हरी झंडी
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बुधवार को विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पश्चात 150 बालक-बालिकाओं का दल एक्सपोजर विजिट हेतु चित्तौड़गढ़ भ्रमण हेतु रवाना हुआ। समावेशित शिक्षा प्रभारी कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि भ्रमण दल को भामाशाह श्यामसुंदर सोनी, बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल और सावन पारीक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल में बस प्रभारी रामदान चारण, विष्णुदत्त जोशी, योगेश व्यास, महेश चौधरी, जिला समन्वयक अमित साध और धीरज पारीक की देखरेख में बालक बालिकाओं को चित्तौड़गढ़ के स्थानीय दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
