ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर : महिला ने आत्महत्या की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की कादरी कॉलोनी क्षेत्र में 27-28 नवंबर की देर रात करीब 24 वर्षीय महिला रेशमी पत्नी कालूराम ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। हाजी नसीम, मो. जुनैद ख़ान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर वहां पहुंचे और गंगाशहर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सवाई सिंह और सुनील जांच में शामिल रहे।

डॉक्टरों द्वारा शव का मुआयना कर मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, और असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मो. सत्तार, मो. जुनैद आदि मौजूद रहे। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News