ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260119 WA0015 वरिष्ठ नागरिक गौरव स्तंभ सम्मान 25 को, जोड़ रोग पर होगा व्याख्यान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेरनिःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, तथा बीएमडी जाँच कि रहेगी सुविधालोकराग फाउंडेशन, रोटरी रॉयल्स, डॉ. मोहम्मद आरिफ एवं गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त पहल। लोकराग फाउंडेशन, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और डॉ. मोहम्मद आरिफ के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि यह आयोजन उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है, जिनके जीवन अनुभव, संस्कार और सामाजिक योगदान ने समाज को दिशा दी है।

कार्यक्रम में शहर की 51 बुजुर्ग महिलाओं और 51 बुजुर्ग पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि सम्मान में संतुलन और समावेश की भावना बनी रहे। चयन का आधार उनका जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान और वे मूल्य होंगे, जिनसे समाज ने सीख ली है और आगे बढ़ने की प्रेरणा पाई है।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि बुजुर्ग सदैव समाज के लिए सम्माननीय होते हैं और उनके आशीर्वाद से ही आज की पीढ़ी आगे बढ़ रही है। यह नागरिक सम्मान उनके प्रति आदर भाव प्रकट करने का एक माध्यम है। साथ ही इस अवसर पर वरिष्ठजनों से स्वास्थ्य, विशेषकर घुटनों की देखभाल और अन्य चिकित्सकीय बिंदुओं पर संवाद करना भी एक सुखद अनुभव होगा।

लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री ने बताया कि सम्मान स्वरूप वरिष्ठजनों को सम्मान पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे। साथ ही मंच से प्रत्येक सम्मानित व्यक्ति के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया जाएगा, जिससे उनकी जीवन यात्रा सभी के सामने आए। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी तक अनुभव और मूल्यों का संदेश पहुंचाना है। इसमें परिवार और समाज की सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि सम्मान केवल मंच तक सीमित न रहे, बल्कि सामूहिक अनुभूति बन सके। पूरे कार्यक्रम का स्वरूप सादा, गरिमामय और भावनात्मक रखा गया है।

रोटरी रॉयल्स के सचिव विपिन लड्डा ने बताया कि यह सम्मान समारोह रविवार, 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंचशती सर्किल स्थित रोटरी भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहम्मद आरिफ वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष उद्बोधन (व्याख्यान) भी देंगे।

आयोजन में 51 महिलाओं और 51 पुरुषों का सम्मान प्राप्त आवेदनों मे आयु वरीयता अनुसार किया जाएगा।लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी ने बताया कि इस तरह का आयोजन बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनके जीवन भर के योगदान के लिए समाज की ओर से एक “टोकन ऑफ थैंक्स” है। इसके लिए शहरवासियों से गूगल फॉर्म के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की आयु और जानकारी मांगी गई है।

प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर आयु वर्ग अनुसार सम्मान किया जाएगा। अधिक आवेदन आने की स्थिति में भविष्य में द्वितीय आयोजन भी किया जाएगा। तीनों संस्थानों की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी भवन में सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा।


Share This News