





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 18 दिसंबर से एक नया सक्रिय हो सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग के साथ-साथ जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं और सीकर के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर रहीं, जिससे शीतलहर का असर कम महसूस किया गया। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के चसते 18 दिसंबर से तेज़ सर्दी व कोहरे से दिनचर्या पर असर पड़ेगा।




