Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ओ माई फ्रेंड गणेशा तू रहना साथ हमेशा की भावना के साथ दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में बाल भक्तों ने भगवान गजानंद का अभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध,दही,पंचामृत, केसर,चीनी,शहद से अभिषेक किया। पण्डित सुनील व्यास व विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ बाल भक्तों ने गणेशजी को रिझाया। आयोजन से जुड़े किशन व्यास अभिषेक में तीन माह के बालक से लेकर दस साल तक के नौनिहालों ने हिस्सेदारी निभाई। पूरा प्रांगण बच्चों द्वारा किये गजानंद के जयकारों से गूंज उठा। व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर सुबह 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रम होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जाएगा। वहीं 30 व 31 अगस्त को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए दो दिवसीय पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मण करेंगे। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 2151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। शाम को जागरण होगा। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,कैलाश पारीक,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Thar पोस्ट, न्यूज। भादवा शुरू होने के साथ ही मेलों का दौर शुरू हो जाता है और भक्त अपने अराध्य को मनाने के लिये पैदल धोक लगाने के लिये प्रभू के द्वार पहुंचते है। रामदेवरा में दसमी को भरने वाले वार्षिक मेले के लिये पैदल यात्रियों की रवानगी शुरू हो गई है। इन पैदल यात्रियों के सेवा सुश्रुषा के लिये स्वयंसेवी संगठनों ने भी कमर कस ली है। दो साल बाद होने वाले मेलों को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से पैदल जातरूओं की सेवा के लिये सेवा शिविर लगाएं जाएंगे। इसी कड़ी में श्री शिव शक्ति साधना पीठ और राम राम परिवार द्वारा बाबा रामदेव यात्रियों के लिए गजनेर में नींबू शिकंजी और ठंडे जल की सेवा दी जाएगी। जिसके पोस्टर का लोकार्पण रविवार को पंडित नथमल पुरोहित द्वारा किया गया। संस्था से जुड़े संदीप किराडू ने बताया की विमोचन अवसर पर एड मदन गोपाल व्यास,प्रहलाद सेवग,श्रीमोहन किराडू,रमेश प्रधान,गोपीकि शन,गोविन्द व्यास,अभिशेष किराडू आदि मौजूद रहे। पंडित मनमोहन किराडू की प्रेरणा से शिवशक्ति साधना पीठ और राम राम परिवार द्वारा यह सेवा पिछले 8 सालों से यात्रियों की सेवा कर रही है। इस बार भी यह सेवा 28 अगस्त को गजनेर में होगी ।

बीकानेर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन की जनरल मीटिंग का आयोजन होटल कांटिनेंटल ब्लू में रखा गया।जिसमे सभी सदस्यों की उपस्थिति में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निशांत पारीक अध्यक्ष,राकेश स्वामी उपाध्यक्ष,विजय तातेड़ सचिव,राकेश सि ंधी सह सचिव,मधोक मून्दड़ा कोषाध्यक्ष,मोहित कुमार पुगलिया प्रवक्ता,योगेश कुमार झा,विकास पंवार तथा गिरधारी लाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नारी शक्ति वुमैन एम्पावर सोसायटी की ओर से मनुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा चौधरी थी। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि नारियों को हमेशा कमजोर साबित करने की कोशिश की जाती रही है। जब तक निर्णय में नारियों की सहभागिता नहीं होती तब तक नारी सशक्तीकरण संभव नहीं हो सकता। महिलाओं में भी सशक्त होने का नजरिया होना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं ने अपनी धाक जमाई है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है। मेहनत, लगन और हौसलों के दम पर गांजर-तराई क्षेत्र की महिलाओं ने भी लोगों को रोजी-रोटी दिलाने की बखूबी भूमिका निभा रहीं हैं। चौधरी ने बीकानेर शाखा की ओर से महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पांच वीरागंनाओं सुषमा बिस्सा,सुमन कंवर शेखावत,मगनी देवी,उर्मिला मोदी,मुकेश कंवर का सम्मान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मधु खत्री ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डी पी पच्चीसिया ने सोसायटी के कार्यों को समाज हित में मील का पत्थर बताया। इस मौके पर सेवाश्रम की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सुधा रस्तोगी,मंजूषा भास्कर,संजू,रीता माथुर,सुषमा राय,अंजना मोदी,चांदनी, शैली,सुजाता,उर्मिला,अंकुर,दिव्या,रजनी कालरा,राखी,शशिकांता,मंजु भाटी,कविता वर्मा,पुष्पा अरोरा,रीटा तनेजा,शांति मोदी,भारती,मधु अरोरा,स्नेहलता,सुनीता,सुजाता पेडीवाल,बबिता जाजु,गंगा भाटिया आदि मौजूद रही। संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया।
