





Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। आल इंडिया कारपेट यार्न स्पीनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिसडा) ने प्रयागराज-बीकानेर के बीच चलने वाली 12403-12404 सुपर फास्ट ट्रेन का परिचालन विस्तार करते हुए वाराणसी तक चलाने की मांग की है। एसोसिएशन ने रेलमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। इससे पहले भी एसोसिएशन ने सांसद के माध्यम से पत्र प्रेषित किया । एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र जैन ने बताया कि कालीन उत्पादन में प्रयुक्त होने वाला 80 प्रतिशत रा मैटेरियल राजस्थान के बीकानेर से आता है।





जितेंद्र जैन ने कहा कि इससे कालीन व्यापारियों को सुविधा होगी क्योंकि उन्हें कच्चा माल लाने और ले जाने में आसानी होगी अभी उन्हें प्रयागराज जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ट्रेन को भदोही होते हुए वाराणसी तक चलाया जा सकता है।