Tp न्यूज़। कोरोना की तेज़ी को देखते हुए। अनेक राज्यों की सरकारें सख्त हो गई है। महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, पंजाब, छत्‍तीगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों के ज्‍यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कई राज्‍य ऐसे भी हैं, जो नाइट कर्फ्यू लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं। केंद्र ने साफ कर दिया राज्‍य अपने स्‍तर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सख्‍त कदम उठा सकते हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का मानना है कि दिशानिर्देशों का पालन कर ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।

नंदुरबार में आज से लॉकडाउन

महाराष्ट्र के नंदुरबार में आज रात यानि 31 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान स्‍थानीय बाजार, सिनेमाघर, मॉल और धार्मिक स्‍थल बंद रहेंगे। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 400 से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।