Tp न्यूज़, बीकानेर। कड़ी सख्ती के बाद भी गाइड लाइन से बाहर जाकर गतिविधियां हो रही है। कार्रवाई भी जारी है। राज्य सरकार की नयी गाइडलाइन अनुसार शादी सामारोह में 50 से अधिक एकत्रित होने पर कार्यवाही करने के आदेश है। इसी गाइडलाइन अनुसार बीकानेर के रामपुरा बस्ती गल्ली नंबर 2 में रामलाल प्रजापत की लडक़ी की शादी सामारोह में हुई कार्रवाई। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने किया 25000 का चालान। ओमप्रकाश सोनी के घर में प्रजापत ने रखा था खाने का प्रोग्राम जिसमें निर्धारित संख्या से अधिक होने पर किया गया चालान।