Thar पोस्ट। बीकानेर की दी पायोनियर्स एडवेंचर एडवेंचर सोसाइटी द्वारा आयोजित इंद्राहार ट्रैकिंग अभियान के दौरान 26 मई 1986 को लापता हुए तीन पायनियर अरविंद बोड़ा, भानु प्रकाश सोनी व सूर्य प्रकाश सुथार कि 35 वीं पुण्यतिथि पर साहसियों ने उनका स्मरण किया ।प्रतीक रूप में डॉ करणी सिंह स्टेडियम स्थित कृत्रिम क्लाइंबिंग वॉल परिसर में स्थापित शिलालेख पर सचिव आर के शर्मा, दलीप जाड़िवाल, ओजस्वी बिस्सा व उमाशंकर सुथार द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और वर्चुअल बैठक में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । वर्चुअल बैठक में इस अभियान से संबंधित जानकारी दी गई और घटना के बाद आयोजित खोजी अभियान की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई । इस सभा में आर के शर्मा, डॉ सुषमा बिस्सा, अशोक कुवेरा, मोहनलाल वर्मा, राजेंद्र शर्मा प्रतीक्षा, जगदीश सुथार, मधुलिका सोनी, नंदकिशोर सांखला, अनामिका व्यास, रोहिताश्व बिस्सा, सीकर के केएल खुशलानी, माउंट आबू से प्रमोद व्यास, हनुमानगढ़ से अशोक सोनी, जोधपुर से नरेंद्र बाघमार के अलावा डॉक्टर नंदलाल वर्मा, सुरेंद्र खटोड़, चंद्रशेखर जोशी, भुवनेश चौहान, गोपी चंद शर्मा, उमा शंकर सुथार, सीताराम कच्छावा, अरविंद गुप्ता, पार्थ मंगल, आरके श्रीमाली, डा. आरपीएस तोमर, सरोज, विद्यासागर आचार्य, महेश भोजक, बलविंदर सिंह गिल, नरेश अग्रवाल, कमल आर्य, ओजस्वी बिस्सा,नरेश पुरोहित, रमाकांत शर्मा, वाई के शर्मा योगी, सैयद मुश्ताक अली, श्री राम शर्मा जोधपुर से ललित शर्मा, दिल्ली से एमडी पारीक, अशोक खन्ना व के सी वत्स,सुमेरपुर से अजय ओझा, माउंट आबू से अजय मेहता, छोटे लाल व हरनाम सिंह, जयपुर से दीपक शर्मा व नरेन्द्र बैराठी, हनुमानगढ़ से सुभाष सोनी व जैनेन्द्र झाम्ब ने श्रद्धांजली अर्पित की।