





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बचपन प्ले स्कूल को 8वें मेस्ट्रो अवॉर्ड समारोह में “स्टेलर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की प्रिंसिपल मनस्वी सारस्वत के समर्पण और नेतृत्व को दिया गया।
इस भव्य समारोह में भारत के प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्कूल को यह सम्मान प्रदान किया।
स्कूल के डायरेक्टर सुभाष भाकर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित भाकर ने इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल मनस्वी सारस्वत को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा और उनके उत्कृष्ट कार्य का परिणाम रहा। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और सभी ने स्कूल की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।




