ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260115 WA0011 साइंस ओलिम्पियाड में सिंथेसिस की ऐश्रा भारत में पहले स्थान पर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सिंथेसिस इंस्टीट्यूट की प्री-फाऊंडेशन सीईओ कनिका बजाज के अनुसार कक्षा 10वीं की छात्रा ऐश्रा भट्ट ने सिल्वर जोन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलम्पियाड में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा नेशनल लेवल पर प्रथम रैंक हासिल की है। इनके पिता देवल भट्ट निजी क्षेत्र में कार्यरत है और माता सूची रावत प्राइवेट कर्मचारी है। विदित रहे कि पिछले वर्ष कक्षा 9वीं में भी ऐश्रा भट्ट ने इसी ओलम्पियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की थी। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं की छात्रा सिंथेसियन् यशस्वी गर्ग ने भी इसी ओलम्पियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की थी। लगातार तीन वर्षों से सिंथेसिस के विधार्थियो ने ऐसा करके बीकानेर का नाम पूरे भारत में रोशन किया है और लगातार तीन वर्षों तक साइंस ओलम्पियाड में प्रथम रैंक आना सिंथेसिस और सिंथेसियन के कठोर परिश्रम तथा उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाता है।

ऐश्रा अंतर्राष्ट्रीय साइंस ओलिम्पियाड में द्वितीय लेवल के लिए भी चयनित हुई है और ऐश्रा को मैडल ऑफ एक्सीलेंस और विशिष्ट अचिवमेंट सर्टिफिकेट भी मिला है। संस्थान से 10 विद्यार्थी ने मैडल प्राप्त किए है जिनमें भावेश डोवल, मनन सारस्वत, साजिया, तनवी नागल, जीविका सिंह बिश्नोई, ध्रुव शर्मा, यशिता आचार्य, आनंदी, अविराज सिंह चारण हैं।

चयनित हुए विधार्थियों ने बताया कि सिंथेसिस की प्रीफाऊन्डेशन टीम की मेहनत, सिंथेसिस के स्टडी मेटेरियल व ओलम्पियाड आधारित विशिष्ट टैस्ट सीरीज के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स व गुरुजनों ने विधार्थियो को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।


Share This News