Thar पोस्ट। कोरोना की मार अब और तेज़ हो रही है। सभी पर असर है। प्रशासन व पालिका की संयुक्त कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ बाजार में आज पूरा कटला सीज कर दिया गया। इससे बाजार में एक बार हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार, पालिका अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास एसआई हरीश गुर्जर ने मुख्य बाजार में स्थित रामस्नेही कटला सीज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां कुछ दुकानों में बाहर से ताला लगा कर अंदर लोग बैठे थे व कार्य कर रहें थे। गाइडलाइन में 11 बजे बाजार बंद करने के आदेशों के बावजूद नागरिक लापरवाही बरत रहें थे इस पर अधिकारियों ने ये कार्रवाई की एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि अंदर करीब 50 दुकाने है जो सब सीज की गई है। यहां समझाईश के बावजूद लोग नहीं माने तो सीज की कार्रवाई की गई है। इस कटले में 11 बजे तक खोलने की अनुमति वाली सब्जी, मेडिकल, किराना, पशुआहार की एक भी दुकान नही है। फिर भी ये दुकानदार11 बजे तक किसी ना किसी बहाने से दुकानें खोल रहे थे। इन दुकानदारो से वीकेंड कर्फ्यू से समझाइश की जा रही थी लेकिन नही माने तो आखिर यह कार्यवाही की गई।