Thar पोस्ट। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में चेंबर सफाई कार्य के दौरान सफाई श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने की घटना पर वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। वाल्मीकि समाज के अनुसार बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई श्रमिकों को चेंबर में उतारना बहुत बड़ी लापरवाही है ।कन्हैयालाल लखन प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान ने बताया श्रीमती अंजना जी पवार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्या भारत सरकार के हस्तक्षेप करने पर एफ आई आर दर्ज की गई। सरकारों के सिवरेज नाला एवं चेंबर सफाई कार्य को लेकर पूर्व में भी कई निर्देश जारी हुए हैं लेकिन ठेकेदार लोग हो या सरकारी नुमाइंदे इस और ध्यान नहीं देते।