





Thar पोस्ट न्यूज। एक आदेश जारी कर राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। खबरों के मुताबिक 33 भारतीय वन सेवा (IFoS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चार अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दो एपीओ अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई हैं। पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) शिखा मेहरा का स्थानांतरण प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (विकास) के पद पर किया जाना शामिल है।





सरकार ने एपीसीसीएफ डॉ. वेंकटेश शर्मा को राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वहीं उत्पादन एवं वन विकास निगम के एमडी उदय शंकर को स्थानांतरित कर एपीसीसीएफ एवं सीईओ, कैंप जयपुर बनाया गया है। एपीसीसीएफ वन्यजीव राजेश कुमार गुप्ता को एपीसीसीएफ बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना जयपुर का दायित्व दिया गया है।