ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260305 113129 राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव सम्पन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शतरंज खेल को मिलेगा बढ़ावा, संगठन की मजबूती के होंगे प्रयास : महावीर रांका
बीकानेर। राजस्थान शतरंज संघ की नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2026-30 हेतु विशेष आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया का आयोजन बुधवार को सर्किट हाउस में किया गया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एसएल हर्ष ने बताया कि बीकानेर सर्किट हाउस में 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थित में नॉमिनेशन अवधि के बाद नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त होने पर सर्वसम्मति से राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष पर लक्ष्मण राघव को चुना गया। राघव इससे पूर्व बीकानेर चैस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी क्रम में सचिव- विनेश शर्मा नागौर, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता बीकानेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा चित्तौडग़ढ़, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम बारां, देवकिशन पंवार जैसलमेर, सोनल गर्ग उदयपुर, संयुक्त सचिव कपिल पाण्डया डूंगरपुर, पवन सैनी चूरू, मुकेश मंडलोई कोटा, दिलीप भोजक नागौर से निर्विरोध निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि राजस्थान में शतरंज खेल को परवान पर लाने के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ ही अब शीघ्र ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। आगामी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी उमेश शर्मा सेवानिवृत जिला न्यायाधीश, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिवकुमार मिश्रा, आल इंडिया चैस फेडरेशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश एवं खेल विभाग अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, शंकरलाल हर्ष पूर्व सचिव की उपस्थित रही।


Share This News