ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251214 WA0021 मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा बीकानेर इस दिन आएंगे, खाद्य मंत्री ने ली बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेरमुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के लूणकरणसर दौरे के मद्देनजर खाद्य मंत्री ने ली बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का किया आह्वान। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की 16 दिसंबर की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने रविवार को नापासर और रुणिया बड़ा बास में बैठक लेते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अनेक सौगातें दी हैं। जिनसे आमजन को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लूणकरणसर विधानसभा सहित जिले भर के नागरिक इसमें भागीदारी निभाएं और मुख्यमंत्री का अभिनंदन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को व्यापक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अब तक करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नया इतिहास रचा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे।


Share This News