ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251231 100334 दुष्कर्म का आरोपी 2 साल बाद गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दुष्कर्म का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार। बीकानेर पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे रेप के आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित आरोपी करीब दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस की सटीक रणनीति और तकनीकी निगरानी के आगे उसकी चालें फेल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2023 को नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर लंबित गंभीर मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित की गई। एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश को नई गति दी। लगातार तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था। आखिरकार 30 दिसंबर को पुलिस ने जयपुर में दबिश देकर एक डाई फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे आरोपी धनेश सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से नागौर जिले के जसनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।


Share This News