ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260102 214055 सर्दी के सितम से एक सप्ताह तक राहत नहीं: मौसम विभाग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में अगले एक सप्ताह तक तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिन कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर जारी रहेगा और कुछ शहरों में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। रविवार को प्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के केवल तीन शहरों को छोड़कर सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शेखावाटी और जयपुर संभाग के जिलों में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। माउंट आबू के बाद फतेहपुर (सीकर) प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, सीकर और अलवर के ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।


Share This News