ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के लिए हेल्पलाइन नंबर व गाइड लाइन जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजजिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन।।घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति होगी सुनिश्चित

बीकानेर। घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर कार्यालय, बीकानेर में कंट्रोल रूम का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 हैं।

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार कंट्रोल रूम में निर्धारित समयानुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करेंगे। ड्यूटी साप्ताहिक चक्रानुसार बदली जाएगी तथा संबंधित कार्मिक अपने नियमित कार्यालय कार्य भी यथासमय पूर्ण करेंगे।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण अथवा अन्य शिकायतों के लिए आमजन हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रसद अधिकारी के दूरभाष नंबर 0151-2226010 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Share This News