ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20241023 101608 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन की खबर चर्चा में, आखिर विधायक क्यों हुए नाराज ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज एक खबर की सर्वत्र चर्चा है। शहर के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पूर्व विधायक जेठानंद व्यास बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे, लेकिन विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही उद्घाटन कर दिया गया। जबकि नाम पट्टिका जेठानंद व्यास के नाम से थी। इससे विधायक के समर्थक भी नाराज हो गए।

नाराज विधायक जेठानंद व्यास और उनके समर्थकों ने गहरी नाराजगी जताई। विधायक के समर्थकों ने मीडिया पर भी इसको लेकर असंतोष व्यक्त किया। विधायक का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी गंगाशहर क्षेत्र में ऐसा किया गया था, जिसमें मेरा और सिद्धि बाईसा का नाम तक नहीं जोड़ा गया था। उस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष का नाम था। आज भी मेरे पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही फीता काट दिया गया। इससे थोड़ी निराशा हुई, इसलिए वापस लौट आया।

विधायक व्यास सुबह से कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और आयोजकों से लगातार संपर्क में थे, लेकिन उनके पहुंचने से 3-4 मिनट पहले ही स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करा दिया गया।


Share This News