ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 शिक्षा विभाग :देर रात आदेश जारी, सुबह होते ही स्थगित ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। देर रात जारी हुए आदेश आज सुबह स्थगित हो गए। खबरों के मुताबिक राजस्थान के शिक्षा विभाग में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक अप्रत्याशित प्रशासनिक हलचल देखने को मिली। बाबरी विध्वंस दिवस यानी 6 दिसंबर को “शौर्य दिवस” के रूप में मनाने का आदेश रात 9:37 बजे जारी किया गया था, लेकिन रविवार सुबह 9:15 बजे अचानक इस आदेश को स्थगित कर दिया गया। विभागीय ग्रुपों से इस संबंध में भेजे गए सभी संदेश डिलीट कर दिए गए और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस आदेश से संबंधित कोई भी समाचार प्रकाशित नहीं किया जाए। आदेश स्थगन के कारण के रूप में “निजी कारणों” का हवाला दिया गया। शनिवार देर रात जारी आदेश में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 6 दिसंबर को “शौर्य दिवस” मनाने के निर्देश दिए थे। आदेश में विद्यालयों में भगवान राम और राम मंदिर आंदोलन पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला व पोस्टर निर्माण, देशभक्ति गीत व लोकनृत्य, पौराणिक घटनाओं पर लघु नाटिका, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी प्रदर्शनी, शौर्य यात्रा या जागरूकता मार्च, भगवान राम की आरती व विशेष प्रार्थना सभा, सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास जैसी गतिविधियाँ आयोजित करने को कहा गया था।


Share This News