ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260416 155730 नहर बंदी में जल आपूर्ति को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल, एडीशनल चीफ इंजीनियर से मिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन सुराणा की अगुवाई में एडीशनल चीफ इंजीनियर, पीएचईडी राजेश राजपुरोहित से मुलाकात कर क्षेत्र में नहर बंदी के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल ने आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नहर बंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था, अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने तथा लंबे समय से पानी चोरी कर रहे लोगों से कमर्शियल दरों पर भुगतान वसूलने की बात कही।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हो रहे पानी के लीकेज को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर नियमित मॉनिटरिंग करने, लोकेशन के आधार पर त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग भी रखी गई।
प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र के खारिया कुआं, जो लास्ट टेल पर स्थित है, वहां पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने टैंकरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टैंकरों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने तथा उनमें जीपीएस सुविधा लागू करने की मांग की, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

एडीशनल चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।।इस दौरान भाजपा नेता श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।


Share This News