ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 28 फरवरी को बीकानेर आयेंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नोखा रोड़, भीनासर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर होगी विशाल जनसभा। पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस में हो रही हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज।

2026 में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि 28 फरवरी को नोखा रोड, भीनासर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा का उद्देश्य पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा मुख्य वक्ता के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी सिलसिले में 22 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 11:30 बजे रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। यह बैठक अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में होगी। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही 28 फरवरी को होने वाली जनसभा के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिले के पूर्व जिला व उपजिला प्रमुखगण, प्रधान व उपप्रधानगण, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी, तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया हैं।


Share This News