ताजा खबरे
IMG 20260417 085629 पानी आपूर्ति के दौरान बिजली बंद रहेगी! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पेयजल आपूर्ति के दौरान बिजली बन्द रहेगी। अनेक शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने नहर बंदी में पानी सप्लाई के समय बिजली बंद करने के आदेश दिए है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंताओं को अधिकृत किया गया है। जिला प्रशासन ने बिजली कम्पनी बीकेईएसएल को पत्र लिखकर जल आपूर्ति के दौरान 30 से 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद करने को कहा है। जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जल आपूर्ति के समय बिजली बंद करने के बारे में बिजली कम्पनी को बताना होगा कि कब कहां बिजली बंद करनी है। जिला प्रशासन का मानना है कि बिजली बंद होने से लोग अवैध रूप बूस्टर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सभी उपभोक्ताओं को पूरा पानी मिल सकेगा। नहर बंदी के दौरान जल वितरण के समय कुछ लोग अवैध रूप से बूस्टर का उपयोग करते हैं। जिससे अन्य लोगों को पानी नही मिल पाता।


Share This News