ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260313 221238 रसोई गैस महंगाई के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ईरान- इजरायल युद्ध के चलते हो रही गैस किल्लत के कारण गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं, देशभर में लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसी जनसमस्या के विरोध में बीकानेर देहात व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मोदी के पुतले एवं सिलेंडर की शवयात्रा निकाली, बाद में पुतला जलाया। साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने सिलेंडर की गैस सिलेंडर पर कफन ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली देते हुए डफलियां बजाकर हल्ला बोल नारेबाजी की तथा सड़क पर ईंटों का चुल्हा बनाकर उसमें लकड़ी व थेपड़ी जला कर उस पर चाय बनाईं।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि वर्तमान समय में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान देश के हितों की रक्षा करने में केन्द्र सरकार अपनी गलत विदेश नीति के कारण पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके परिणामस्वरूप देश में ईंधन संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा गैस की काला बाजारी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार ने आमजन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोतरी कर दी है

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार इस स्थिति से निपटने में पूरी तरह से फेल हो गई है। बीकानेर शहर में ऑनलाईन व बुकिंग नंबर लगातार बिजी चल रहा है, जिस कारण लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं।

पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी करने से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी नेे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। आम जनता त्रस्त हो रही है. सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस, कॉमर्शियल गैस और ऑटो गैस की गंभीर किल्लत देखने को मिल रही है। गैस ऐजन्सीयों द्वारा ऑनलाईन बुकिंग बन्द करने उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं।

पूर्व प्रत्याशी लूणकरनसर डॉ. राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि हर घर रसोई गैस पर निर्भर है जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम और सामुदायिक आयोजनों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भूदान बोर्ड चेयरमैन लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से सीधे तौर पर परिवारों का मासिक बजट बढ़ गया है। सरकार को यह समझना चाहिए कि रसोई गैस कोई विलासिता की वस्तु नहीं बल्कि हर परिवार की बुनियादी जरूरत है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर रोजगार और व्यापार दोनों पर पड़ेगा।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि गजेन्द्रसिंह सांखला, जियाउर रहमान, शान्ति बेनिवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, ओमप्रकाश जाखड़,. मनीष गौड़, ओमप्रकाश सैन, अरूण व्यास, सिंवरी चौधरी, विक्रम स्वामी, कमल कल्ला, नित्यानन्द पारीक, वंदना गुप्ता, ओमप्रकाश मेघवाल, चन्द्रशेखर चांवरिया, कन्हैयालाल कल्ला, इकबाल मलवान, मनोज चौधरी, शर्मिला पंचारिया, प्रेमलता राठौड़, राजभटनागर, डॉ. प्रीति मेघवाल, जयदीपसिंह जावा, गिरधारीलाल प्रजापत, एजाज अहम्मद पठान, संजय गोयल, ललित तेजस्वी, हुसैन हिन्दुस्तानी, अरविन्द मिढ़ा, आनन्दसिंह सोढ़ा, रामनिवास तर्ड, सुमित कोचर, लुम्बाराम, शहजाद खां, पूनमचन्द भाम्भू, जयकिशन गहलोत, राहुल जादुसंगत, नितिन वत्सस, आशादेवी स्वामी, शिवदान मेघवाल, शनीला खान, अकबर खादी, जुलेखा बानो पार्षद, अम्बाराम इणखिया, अन्जू राठौड़, मनोज गहलोत, रामनाथ आचार्य, किशनाराम राईका, अमरीकसिंह, चम्पालाल बारूपाल, मुकेश, चौधरी गंगाराम सारण, अब्दुल रहमान लोदरा, डॉ. लक्ष्मण व्यास, निर्मल विश्नोई, कामेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश सुथार, करणीसिंह राजपुरोहित, प्रेम जोशी, निरमा मेघवाल, शिवकान्त वाल्मीकि, हरिप्रकाश वाल्मीकि, मुकेश जोशी, राजेन्द्रसिंह मूंधड़ा, कर्नल शिशुपालसिंह पंवार, मो. आरिफ भुट्टा, अविनाश राठौड़, भवानीसिंह राजपुरोहित, नवीन जांगीड़, भवानी गहलोत, बिरजाराम भील, अजय सिद्ध, प्रेमप्रकाश सारण, सत्यनारायण धवल, मुरलीधर पन्नू, कैन्यालाल जोशी, ताहिर हसन कादरी, दिनेश व्यास, गोरधन मीणा, रितिक कडवासरा, शान्तिलाल मेघवाल, राजेश मण्डा, मुन्नीदेवी, गौरीशंकर, हरिकिशन, जगदीश गोदारा, लक्ष्मीनारायण, रामरतन डेलू, कमल गोयल, नन्दपाल, यकीनुदीन डग्गा, राजू पंडित, हंसराज बिश्नोई, अहमदअली गौरी, हरि किशन जाट, राजकुमार सेन, मनोज रेगर, शिवकुमार गहलोत, टीकूराम, रामकिशन, रामदयाल बेनीवाल, भैराराम गोदारा, खेमचन्द तेजी, संजय भाटी, किशन तंवर, रामप्रताप भादू, रेखाराम, राजकुमार, अजय हल्दुनिया, हेमराज सारण, रामदेव मेघवाल, शैलेन्द्र कुमार यादव, सतीश चांवरीया, साजन जैदिया, निर्मला चांवरिया, सलीम अली चौपदार, शाबूदीन खां, मदत अली, रामदेव कडेला, भीखाराम मेघवाल, सोनू मेघवाल, मो. सलीम भाटी, गोरधन मीढ़ा, गौरीशंकर बिश्नोई, विकास तंवर, सोनू बारासा, सौहार्द वाल्मीकि, रवि गहलोत, प्रदिप जागिवाल, राजेन्द्र धवल, आकाश लोहिया, जगदीश शर्मा, दीलिप बांठिया, ईश्र, कमल बारासा, दीपक चांवरिया, सुरेश वाल्मीकि, कन्हैयालाल सारण, राधाकिशन, ईश्वर चोगरा, मनोज नायक, अक्षित, भगवानदान, रामरतन, कुम्भाराम, पूनमराम रिख, राजेश बिश्नोई, बजरंग डेलू, विजेन्द्रसिंह, याकूब अली कलल्र, बाबूलाल धोलखोड़िया, जावेद पड़िहार, नितिन चढ्ढ़ा, विजयसिंह शेखावत, अभिषेकसिंह शेखावत, राजवीरसिंह, इन्द्रसिंह, किशोर तंवर, प्रवेश रावत, शिवकुमार धोलखड़िया, ईमरताराम, चुन्नीलाल देवड़ा, किशनाराम लील, अभिषेक मेघवाल, दिनेश व्यास, मैक्स नायक, राजकुमार, रहमत, ओम जनागल, आत्माराम पूनिया, प्रेमकुमार दैया, योगेश गहलोत, मदनलाल चौहान, मनोज गहलोत, हिमांशु गहलोत, मुकेश आचार्य, हीरालाल, उमा सुथार, नवनीत कोर, रामलाल कडे़ला, घनश्याम पारीक, अनिल व्यास, पन्नालाल मेघवाल, मूलचन्द कडेल, मनोज किराडू, शिव कुमार गहलोत, लक्ष्मणराम, लक्ष्मी गुप्ता, सरोज कंवर, अनिता, गोमती, रूकशाना, खुशिदाबानोे, सुमिल देवी, पूजा राजपुरोहित, अनु चौहान, लक्ष्मी कंवर आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।


Share This News